CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Madarsa Girl Death Case : मदरसे में छात्रा की मौत, मौलवी पर हत्या का आरोप

Madarsa Girl Death Case : मदरसे में छात्रा की मौत, मौलवी पर हत्या का आरोप

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Lover With Friend Crime
Lover With Friend Crime

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : झारखंड के गोड्डा जिला स्थित उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे (Madarsa Girl Death Case) में गुरुवार को एक छात्रा का शव फंदे से झूलता मिला। छात्रा बिहार की रहने वाली थी। बच्ची के स्वजन ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह मदरसा पहुंचे। मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रात 10 बजे तक सब ठीक था। फिर सभी सोने चले गए। रात में कब घटना हुई यह किसी को पता नहीं। घटना पर दुख जताते हुए राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बच्ची की मौत का मामला बेहद गंभीर है। इसकी निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

छात्रा के परिवार के लोगों ने मदरसे (Madarsa Girl Death Case) के मौलवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग मदरसा के बाहर एकत्र हो गए। घटना के बाद हास्टल में रह रहीं अन्य बच्चियां अपने-अपने घर चली गईं।

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। स्वजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन समझाने के बाद तैयार हुए। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Foreign National Illegal Stay : टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी के ठहराव से हड़कंप, प्रिंसिपल समेत कई पर एफआईआर
PM मोदी बोले- “नफरत विनाश लाती है”, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि
दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 38 नक्सली ढेर, एसपी ने की पुष्टि, 2.62 करोड़ का था इनाम, नक्सल मुक्त बस्तर बनाने में साय सरकार की सबसे बड़ी सफलता
शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा
Retired IFS Officer Death : हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, सेवानिवृत्त वन अधिकारी व पत्नी की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?