CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एमपी में खुद की किरकिरी कराने के बाद से कहां गायब हैं विजय शाह, अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?

एमपी में खुद की किरकिरी कराने के बाद से कहां गायब हैं विजय शाह, अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

BJP Minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर अपमानित करने के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. मंत्री के बयान को लेकर लोगों के गहरा आक्रोश है. लोग मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इसके बावजूद विजय शाह इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं. ना ही एमपी पुलिस विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है.

अब तो मंत्री विजय शाह कहां हैं और पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया, को लेकर भी कोई जानकारी देने के लिए तैयार है. एमपी पुलिस और सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

सपा और कांग्रेस ने खोला मोर्चा, इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग

दूसरी तरफ, सोफिया कुरैशी के खिलाफ विजय शाह के अपमानजनक बयान को लेकर सपा और कांग्रेस सहित कई दलों ने बीजेपी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस और सपा के नेताओं ने विजय शाह से इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग की है. सियासी दलों के नेताओं ने बीजेपी से पूछा है कि क्या यही है उसका राष्ट्रवाद? एमपी पुलिस ने विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया. विरोधी दलों की ओर से ये भी सवाल उठाए जा रहे हैं, विजय शाह कहां हैं, इसकी जानकारी पुलिस को है या है?

क्या यही बीजेपी की संस्कृति है?

एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब शाह कर्नल कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, तो कार्यक्रम के एक वीडियो में पूर्व संस्कृति मंत्री और महू की विधायक ऊषा ठाकुर हंसती हुई दिखाई दे रही थीं. उन्होंने पूछा, “क्या यही बीजेपी की संस्कृति है.”

भूपेंद्र गुप्ता ने दावा किया है कि नवंबर 2020 में जब विजय शाह वन मंत्री थे, तब उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने बालाघाट जिले में फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन को कथित तौर पर रात के खाने पर आमंत्रित किया था. फिल्म स्टार ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद शाह के विभाग ने शूटिंग की अनुमति वापस ले ली.

पूर्व CM की पत्नी पर की थी ​विवादित​ टिप्पणी, देना पड़ा था इस्तीफा

एमपी कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी ने कहा कि शाह को 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करने के कारण मप्र मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था. उन्होंने पूछा, “अब जब उन्होंने सेना पर बेशर्मी भरी टिप्पणी की है, तो बीजेपी चुप क्यों है? क्या यही उनका राष्ट्रवाद है?”

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार को फटकार लगाई थी. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए विजय शाह के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा था. पुलिस ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया है, लेकिन विजय अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. अब तो इस बता का भी किसी को पता नहीं है कि वो कहां पर हैं?

दरअसल, मोहन यादव सरकार में विजय शाह को 8 विधायकों और 5 मंत्रियों का समर्थन हासिल है. बतया जा राहा है कि वह अपने पद, धन और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए गिरफ्तारी से बचे हुए हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

Gwalior Police Suicide Case: पुलिस लाइन से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों तक आत्मघाती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
बस ड्राइवर के दोस्त संग भागी पत्नी, 50 हजार और गहने ले उड़ी; दिव्यांग बेटे को छोड़ गई अकेला
भाभी से नाराज होकर दिल्ली भाग गया देवर, परिवार ने समझा अपहरण – 8 दिन बाद लौटा…
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
आंखों में मिर्ची डालकर रेलवे टिकट क्लर्क से लूट: CCTV में हुई वारदात की पहचान..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?