सीजी भास्कर, कुलगाम, 11 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों पर हमले (Kulgam Terror Attack) की घटना सामने आई है। दोपहर करीब 2:15 बजे बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने नाके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर अचानक गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Stabbing incident in Raipur : रायपुर में टक्कर का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी
दोपहर सवा दो बजे हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक कुलगाम जिले में नाके पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने अचानक जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : नेशनल हाइवे और ओवरब्रिज पर महिलाओं को बनाता था निशाना! 7 झपटमारी का खुलासा, 3.60 लाख का सामान बरामद
तीन जवानों को लगी गोली
हमले में घायल जवानों की पहचान राकेश दास, संतोष चंद्रू और सोमवीर सिंह के रूप में बताई गई है। राकेश दास के पैर में गोली लगी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर है। तीसरे जवान सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : Presidential honor : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को आज राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बाइक सवार हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें : Fire at the SLRM center : कुसमुंडा के बंद SLRM सेंटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला



