CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ज्वैलर की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले 22 लाख की लूट को दिया था अंजाम

ज्वैलर की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले 22 लाख की लूट को दिया था अंजाम

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। बालाजी ज्वैलर्स में लूट और दुकान के मालिक की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अमन को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है जबकि एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरा अभियुक्त अभी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में चार दिन पहले पेट्रोल पंप के पास स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर 22 लाख रुपये की लूट हुई थी। ज्वैलर्स शॉप मलिक योगेश चौधरी ने जब इसका विरोध किया बदमाशों ने भागते समय उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गईं थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

सीसीटीवी से मिला आरोपियों का सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की 9 टीमों का गठन किया था।

पुलिस ने अपनी जांच में घटना स्थल से लेकर शहर के करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगालें जिसमें बदमाशों के सुराग मिले. पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

इस मामले में वांछित अमन और सुमित दोनों भाई थे जबकि तीसरे आरोपी का नाम फारुक है. जो पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने उसपर 50000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि लूट और हत्या में वांछित आरोपी अंसल एपीआई के पास हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश अमन को गोली लगी और वो घायल हो गया, जबकि एक सुमित को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।

घायल हालत में अमन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं इस पूरे मामले पर आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम दिया था और दुकान मालिक की गोली मार कर हत्या की थी। पुलिस इस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

LIC के रीजनल मैनेजर की आतंकी हमले में मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
Suspicious death of constable : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच शुरू
CRPF Seized Explosives : नक्सलियों का मंसूबा नाकाम…! हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप जब्त
कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष
बालोद शहर में घुसे दो दंतैल हाथी, दल्ली राजहरा तक मचाया हड़कंप; मजदूरों ने बचाई जान..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?