CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Women Murder : खाट पर बंधी मिली महिला लाश, प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या

Bilaspur Women Murder : खाट पर बंधी मिली महिला लाश, प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share
Bilaspur Women Murder
Bilaspur Women Murder

सीजी भास्कर, 09 मार्च । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या (Bilaspur Women Murder) कर दी। महिला की लाश खाट पर बंधी हुई पाई गई। घटना के बाद, आरोपी ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसकी बड़ी मां ने गलत किया, इसलिए उसने उसे मार डाला और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है, इसलिए उसकी तलाश मत करना। यह घटना सीपत थाना क्षेत्र में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और के साथ भी अवैध संबंध था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने उसे मार डाला।

सीपत पुलिस ने जानकारी दी कि खैरा गांव की निवासी राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। लगभग 8 साल पहले, राजकुमारी अपने पति और बच्चों के साथ मायके में रहने लगी और उसने एक अलग मकान भी बना लिया। लेकिन एक साल पहले रामलाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर में बच्चे स्कूल चले गए, जबकि सूरज घर पर ही था। जब बच्चे स्कूल से लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था और उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। बच्चों ने इस घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

बेटी को कॉल कर दी हत्या की जानकारी

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इस कारण उसकी हत्या (Bilaspur Women Murder) कर दी है। अब मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। मेरी तलाश मत करना। फिर फोन काट दिया।

दोस्त से भी मोबाइल पर हुई बात (Bilaspur Women Murder)

महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajnandgaon Conversion Case 2026: अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार
रील का जुनून बना जानलेवा: ससुर ने बहू का फोड़ा सिर, परंपरा के नाम पर बरपा कहर!
Illegal Immigration Demographic Change: अवैध घुसपैठ से जनसंख्या संतुलन पर असर? केंद्र सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति
Sand Contractor Threatened : गृह मंत्री का पीए बनकर रेत ठेकेदार को धमकाया, युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
राज रघुवंशी हत्याकांड: बॉयफ्रेंड ने ही लाया कफन, फिर पत्नी को बताई अंतिम संस्कार की हर अपडेट, पुलिस भी हैरान!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Stray Bull Attack
Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के…

Sitapur Rescue
Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के…

WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश

WhatsApp Trading Group Scam

Siddhkhol Eco Tourism
Siddhkhol Eco Tourism : सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले…

Bijapur Murder Case
Bijapur Murder Case  : विवाहित प्रेमिका ने साथियों संग रची साजिश, प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, कुएं में फेंका शव

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?