CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पापा को चढ़ रही थी बोतल, मासूम बेटा पकड़ने को मजबूर… MP के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, वार्ड बॉय सस्पेंड

पापा को चढ़ रही थी बोतल, मासूम बेटा पकड़ने को मजबूर… MP के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, वार्ड बॉय सस्पेंड

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अप्रैल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने पिता की सलाइन बोतल को हाथ में पकड़कर पलंग पर खड़ा नजर आ रहा है, क्योंकि अस्पताल में बोतल टांगने के लिए स्टैंड तक उपलब्ध नहीं था. इस घटना ने अस्पताल की दयनीय स्थिति और स्टाफ की लापरवाही को उजागर कर दिया है.

दरअसल, गुरुवार को जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में ग्राम सुंदरपुर निवासी पप्पू अहिरवार को बुखार और लूज मोशन की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था. इलाज के दौरान नर्स ने पप्पू को सलाइन बोतल लगाई, लेकिन बोतल टांगने के लिए स्टैंड न होने के कारण उनके छोटे बेटे को बोतल हाथ में पकड़कर पलंग पर खड़ा कर दिया गया. इस दौरान पिता को सलाइन चढ़ती रही. किसी व्यक्ति ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कलेक्टर ने तुरंत रोगी कल्याण समिति की बैठक बुलाकर अस्पताल का भ्रमण किया. जांच के बाद सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय महेश वंशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उन्हें पलेरा स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया गया. इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद तीन स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

जिला चिकित्सालय की सहायक प्रबंधक डॉ. अंकुर साहू ने बताया, “सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर और सिविल सर्जन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई. वार्ड बॉय महेश वंशकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू की गई है. तीन स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी किया गया है और स्टाफ को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

यूपी में नगर निगमों का होगा सीमा विस्तार, सीएम योगी के निर्देश पर विभाग ने बनाया रोडमैप
मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात
Bank Holiday June 2025 : इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक…जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट…
पहले लिया 6 लाख का दहेज, बारात लाए तो मांगी कार, दुल्हन तो बनीं, विदा ना हो पाईं दो सगी बहनें
EPFO Withdrawal Rules : खाते में जमा पूरा पैसा निकालने की मिलेगी आज़ादी, सरकार कर रही है बड़े बदलाव पर विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलासपुर में कोयला मिलावटखोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खुद का डिपो खोलकर चला रहा था खेल

बिलासपुर में कोयले की अफरातफरी कर अवैध कमाई…

Raipur WRS Colony Murder : आधी रात खुले मैदान में खून से लथपथ मिली अज्ञात लाश, दाहिने हाथ पर गुदा मिला ‘RK’

सीजी भास्कर, 22 जून : राजधानी रायपुर के…

Anna Reddy Betting App : अन्ना रेड्डी” बेटिंग ऐप के जरिए खपाते थे करोड़ों की रकम, 81 एटीएम कार्ड और 62 बैंक पासबुक के साथ 3 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ की दुर्ग…

Durgukondal Janpad Panchayat
Durgukondal Janpad Panchayat : सीईओ को तत्काल हटाने की मांग, धरने पर बैठे सरपंच और जनपद सदस्य

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

Project Dhadkan Narayanpur : धड़कते दिल को मिला दुलार! ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ और ‘चिरायु’ योजना ने अनुष्का को दी नई जिंदगी

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?