CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

By Newsdesk Admin
30/09/2026
Share
Minor Murder
Minor Murder

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग की जान (Minor Murder) चली गई। गांव में घूमने निकले नाबालिग का 44 वर्षीय बुधराम पोडियामी से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लकड़ी के छिलके से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से नाबालिग की मौत हो गई।

Contents
  • शराब को लेकर हुआ था विवाद Minor Murder 
  • मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य
  • आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी का छिलका बरामद
  • न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

घटना के बाद बारसूर पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका भी बरामद किया है।

 

Minor Murder
Minor Murder

 

यह भी पढ़ें…Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar : ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री पर सस्पेंस खत्म, प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

 

शराब को लेकर हुआ था विवाद Minor Murder 

 

पुलिस के मुताबिक, हितामेटा राऊतपारा निवासी नाबालिग 27 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से गांव में घूमने निकला था। रात करीब 8 बजे वह बुधराम पोडियामी के घर पहुंचा। यहां शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बुधराम ने लकड़ी के छिलके से नाबालिग के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें…Kentucky Murder Victim Father Story : बेटे के हत्यारे को गले लगाने वाले पिता की कहानी, गुस्से से आगे इंसानियत का बड़ा सबक

 

मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य

 

घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान बुधराम की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

 

आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी का छिलका बरामद

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान नाबालिग के सिर पर लकड़ी के छिलके से वार करने की बात (Minor Murder) बताई। इसके बाद आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका बरामद कर जब्त कर लिया।

 

यह भी पढ़ें…Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

 

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

 

पुलिस ने बुधराम पोडियामी (44), निवासी हितामेटा राऊतपारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

खबरें और भी हैं…Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेन, एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, एक ने छीना केला दूसरे को नहीं मिला तो रबर फेंक मारा जो ओवरहेड वायर से टकराया और हुआ शॉर्ट सर्किट
Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई
Nakti village bulldozer action : कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास और मुआवजे की उठी मांग
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भिलाई MLA देवेंद्र यादव को कोर्ट की फटकार, ₹1000 की पेनाल्टी भरना होगा
Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

Gutkha Raid
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप

रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम…

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?