CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। बिलासपुर में लगातार बारिश के बीच नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। जलभराव की आशंका वाले इलाकों में हालात बिगड़ने से पहले ही निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सोमवार को खुद मैदान में उतरे और चौबे कॉलोनी से लेकर मंगला, तालापारा, जोरापारा, बंधवापारा, अभिषेक विहार, गंगानगर, हंसा विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग और भारती नगर समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था, नालों-नालियों की सफाई और बारिश के पानी के बहाव की स्थिति देखी गई। (Bilaspur Municipal Corporation)

Contents
  • 24 घंटे के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष एक्टिव : Bilaspur Municipal Corporation
  • अधिकारी रहेंगे जिम्मेदार

राहत की बात यह रही कि लगातार बारिश के बावजूद शहर में अब तक बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। अधिकांश नालों और नालियों से पानी का बहाव सामान्य मिला। निगम का दावा है कि मानसून से पहले दो चरणों में चलाए गए नाला-नाली सफाई अभियान का असर अब साफ दिख रहा है। इसी वजह से कई संवेदनशील इलाकों में भी पानी ज्यादा देर तक नहीं ठहर रहा।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सफाई और जल निकासी व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन इलाकों में हर साल जलभराव की आशंका रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। नालों-नालियों की नियमित सफाई, सतत मॉनिटरिंग और जरूरत पड़ते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने अपने मैदानी अमले और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।

24 घंटे के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष एक्टिव : Bilaspur Municipal Corporation

बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या और अरपा नदी का जलस्तर बढ़ने जैसी संभावित स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया है। यहां 24 घंटे तीन पालियों में अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति में नागरिक 07752-471224 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारी रहेंगे जिम्मेदार

नोडल अधिकारी: अपर आयुक्त खजांची कुम्हार – 9753437043

मुख्य अभियंता: राजकुमार मिश्रा – 9993596510

सहायक नोडल अधिकारी: अधीक्षण अभियंता एसपी साहू – 9424202260

निगम (Bilaspur Municipal Corporation) ने आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठहराने के लिए सामुदायिक, शासकीय और निजी भवन भी चिन्हित किए हैं। इसके लिए अलग से नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। वहीं जोन कमिश्नरों को सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत और जर्जर भवनों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

Urmila Gaonre Death News : 80 वर्षीय ऊर्मिला गांवरे का निधन
उतई के अचानकपुर की महिला दुर्ग पत्थर खदान में संदिग्ध रूप से मृत मिली, शरीर पर कई जगह चोट के निशान, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
MGNREGA : हाजिरी नहीं लगी तो भड़के मजदूर, मनरेगा कार्य का किया बहिष्कार
Shri Vishnu Prasad Sharma Death : वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा का निधन
कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जेपी नड्डा, BJP अध्यक्ष मंत्री-सांसदों से वन टू वन करेंगे चर्चा, निगम मंडलों में नियुक्तियों पर भी देंगे दिशा-निर्देश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?