सीजी भास्कर, 24 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया ने इंडिया-A के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोर ली हैं। (Harpreet Bhatia Century)
दोहा में 120 गेंदों में पूरा किया शानदार शतक : Harpreet Bhatia Century
दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में UAE की ओर से खेलते हुए हरप्रीत ने 120 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने हर्षित राणा की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें :Dhruv Jurel Celebration : शतक के बाद दिखाया ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू, जानिए सेलिब्रेशन का राज

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ चुके हैं 16 शतक
हरप्रीत का क्रिकेट सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वह साल 2010 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए 86 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 5,403 रन बनाए और 16 शतक लगाए।
इसके अलावा वह IPL में पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं।
भारतीय क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय मंच तक हरप्रीत का सफर : Harpreet Bhatia Century
अब UAE के लिए खेलते हुए हरप्रीत ने अपना पहला शतक लगाया है। भारत में क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले इस खिलाड़ी ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है।
ख़बरें और भी हैं : End of Kane Williamson Era : इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल के शानदार करियर का हुआ अंत



