सीजी भास्कर, 24 नवम्बर । हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की आज पहली पुण्यतिथि है। अपनी दमदार अदाकारी और शानदार व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र का फिल्मी सफर किसी मिसाल से कम नहीं रहा। (Dharmendra First Death Anniversary)
यह भी पढ़ें :Dharmendra Padma Vibhushan : हेमा मालिनी को मिलेगा धर्मेंद्र का पद्म विभूषण, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
दिलीप कुमार को फिल्म में देखकर मिली थी प्रेरणा : Dharmendra First Death Anniversary
8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने महज 13 साल की उम्र में दिलीप कुमार को फिल्म में देखकर अभिनेता बनने का सपना देखा था।
लेकिन बॉलीवुड तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। फिल्मफेयर टैलेंट हंट जीतने के बावजूद उन्हें कई महीनों तक काम नहीं मिला। आर्थिक परेशानियों के बीच उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन भी बना लिया था।

पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिली थी सिर्फ 51 रुपये फीस
आखिरकार 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। खास बात यह है कि इस पहली फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे। तीन निर्माताओं ने 17-17 रुपये मिलाकर उनकी फीस चुकाई थी।
इसके बाद ‘फूल और पत्थर’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। वहीं ‘शोले’ में वीरू और ‘चुपके-चुपके’ में प्रोफेसर के किरदार ने साबित कर दिया कि उनकी अदाकारी का कोई एक दायरा नहीं था।
यह भी पढ़ें : Dharmendra 90th Birth Anniversary : धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर फैंस के लिए भी खुलेंगे दरवाजे, तैयारियां हुई शुरू
फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट और पद्म भूषण से सम्मानित
धर्मेंद्र ने अपने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यादगार किरदारों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में रहेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, (Dharmendra First Death Anniversary ) लेकिन उनके निभाए किरदार और यादगार फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
ख़बरें और भी हैं :Sirpur Festival 2026 : सिरपुर महोत्सव 2026 में भक्ति से बॉलीवुड तक का संगम, 1 फरवरी से गूंजेगा सिरपुर


