CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड सिंगर्स का बड़ा फैसला, श्रेया घोषाल से अरिजीत सिंह तक ने कैंसल किए कॉन्सर्ट

पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड सिंगर्स का बड़ा फैसला, श्रेया घोषाल से अरिजीत सिंह तक ने कैंसल किए कॉन्सर्ट

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर 26 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद से तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अब फिर से एक बार पटरी से उतर गए हैं. भारत में इस टेरर अटैक का पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है. अब बॉलीवुड के एक्टर्स के बाद इंडस्ट्री के म्यूजिशियन्स और सिंगर्स ने भी इस घटना का विरोध किया है और अपने तरीके से शोक व्यक्त किया है. बीते दिनों कई सारे सिंगर्स ने पहलगाम अटैक के बाद से बड़ा निर्णय लिया है और अपने शोज कैंसल कर दिए हैं.

इस दुख की घड़ी में कोई भी उत्सव नहीं मनाना चाहता है. इन सिंगर्स में अरिजीत सिंह से लेकर श्रेया घोषाल तक का नाम शामिल है.रैपर एपी ढिल्लों ने रद्द किया एल्बम लॉन्च22 अप्रैल 2025 का दिन देश के इतिहास में काला दिन साबित हुआ. इस दिन इंसानियत शर्मशार हुई. कुछ आतंकवादियों ने अचानक पहलगाम के पर्यटकों पर हमला बोल दिया और उनका धर्म पूछकर गोली मारी. इस हादसे के बाद से कश्मीर में वापस लौट रही खुशहाली एक बार फिर से मातम में बदल गई. ऑफिशियल आकड़ों की मानें तो हमले में 28 बेकुसूरों की जान चली गई. इसके बाद से शोक व्यक्त करते हुए सिंगर एपी ढिल्लों ने अपना एल्बम लॉन्च रद्द कर दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर नोट शेयर करते हुए लिखा- पहलगाम में मारे गए बेकुसूर लोगों के सम्मान में मैं आने वाली नोटिस तक अपना एल्बम रिलीज पोस्टपोन करता हूं. जो लोग भी इसमें प्रभावित हुए हैं उनके लिए मेरी संवेदनाएं हैं.कैंसल हुए श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट्सपंडित दीनदयाल उपाध्याय इंदौर स्टेडियम में शनिवार के दिन सिंगर श्रेया घोषाल का ‘ऑल हार्ट टूर’ कॉन्सर्ट होना था जिसे इस हादसे के बाद कैंसल कर दिया गया. श्रेया ने इसपर स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा- हाल में हुए भयावह इंसिडेंट के बाद से ऑर्गेनाइजर्स और आर्टिस्ट्स ने मिलकर ये फैसला लिया है कि वे आगामी कॉन्सर्ट को कैंसल कर रहे हैं. ये शो 26 अप्रैल 2025 को शनिवार के दिन सूरत में होना था. जिन लोगों का टिकट्स का पैसा लगा है उन्हें फुल रिफंड मिल जाएगा.

अंदाज अपना अपना की स्क्रीनिंग से आमिर ने बनाई दूरीइसके अलावा फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का बड़ा कॉन्सर्ट चेन्नई में रविवार 27 अप्रैल 2025 के दिन होने वाला था. लेकिन पहलगाम घटना का हवाला देते हुए ये कॉन्सर्ट भी रद्द कर दिया गया. वहीं साउथ फिल्मों के नामी म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला. उन्होंने बेंग्लुरु में होने वाला अपना हुकुम टूर भी कैंसल कर दिया. वहीं बॉलीवुड सिंगर पापोन ने भी 26 अप्रैल 2025 को होने वाला अपना अहमदाबाद का शो रद्द कर दिया. इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी लाइमलाइट से दूरी बना ली. उन्होंने अंदाज अपना अपना फिल्म के रीरिलीज की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई.

CG News : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, देखिए पूरे प्रदेश में किस महापौर का कार्यकाल कब तक….? इतने ही समय के लिए टाला जा सकता है इलेक्शन, कहां कहां बैठेंगे प्रशासक…?
Tenant Electricity Rights: बिल जमा, फिर भी अंधेरा—दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश
High Court Order Defamatory Content : 48 घंटे में हटाएं रामभद्राचार्य के विरुद्ध चल रहे वीडियो को : हाई कोर्ट
Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस
Groom Death After Marriage : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?