CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share
Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन (Nana Patekar Death) गुरुवार सुबह 5:20 बजे हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। महाराष्ट्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई फिल्मी सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Contents
  • राजकीय सम्मान से विदाई
  • बेटे मल्हार अस्पताल पहुंचे
  • PM मोदी ने जताया दुख
  • योगी ने दी श्रद्धांजलि
  • कार्डियक अरेस्ट से निधन
  • अनुपम खेर ने किया याद
  • यादगार रहा फिल्मी सफर
  • परिवार में भी रही त्रासदी

 

यह भी पढ़ें : Cyber Crime Free Chhattisgarh : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता, 11 राज्यों से 162 प्रविष्टियां

 

राजकीय सम्मान से विदाई

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान (Nana Patekar Death) के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मराठी रंगमंच के साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए और अभिनय की अलग पहचान बनाई।

 

यह भी पढ़ें : Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

 

बेटे मल्हार अस्पताल पहुंचे

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद उनके पिता के पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मल्हार पाटेकर को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि नाना पाटेकर के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हमेशा साथ रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : Government Rice :  सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

 

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन (Nana Patekar Death) पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि नाना ने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई। उन्होंने ऐसे पात्र निभाए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बेहद बड़ा था।

 

यह भी पढ़ें : Mobile Tower Incident : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने SDRF को बुलाया

 

योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाना पाटेकर के निधन (Nana Patekar Death) पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। योगी ने कहा कि अपनी बेहतरीन अदाकारी से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। साथ ही सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।

 

यह भी पढ़ें : Team India T20 Squad : न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

 

कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर को सुबह उनके गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नाना पाटेकर की मौत (Nana Patekar Death) की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Coal Levy Case : कोल लेवी मामले में 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश, 12 आरोपियों की भूमिका का जिक्र

 

अनुपम खेर ने किया याद

अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो संदेश जारी कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं और इंसानों में से एक बताया। अभिनेता रजनीकांत ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने नाना को अपना प्रिय दोस्त बताते हुए उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

यह भी पढ़ें : Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक

 

यादगार रहा फिल्मी सफर

नाना पाटेकर ने मराठी रंगमंच के साथ हिंदी और मराठी फिल्मों में भी लंबे समय तक काम किया। उन्होंने विलेन, पुलिस अधिकारी, गंभीर और हास्य भूमिकाओं समेत कई तरह के किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’, ‘प्रहार’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके बेबाक अंदाज और दमदार संवाद अदायगी ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

 

यह भी पढ़ें : Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक

 

परिवार में भी रही त्रासदी

नाना पाटेकर की मां का निधन 2019 में हुआ था। जब वह 28 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। नाना सात भाइयों में से एक थे और उनके पांच भाइयों का भी निधन हो चुका था। नाना पाटेकर की शादी 1978 में नीलकांति पाटेकर से हुई थी। बाद में दोनों बिना तलाक लिए अलग रहने लगे। उनका बेटा मल्हार पाटेकर है। उनके दूसरे बेटे दुर्वासा का करीब दो साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था।

 

यह भी पढ़ें : Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan reunite after 23 years : ‘कर्तव्य’ से मचेगा धमाल
Sonam Kapoor Second Child : नाना का दिल हुआ खुशियों से भरपूर, सोनम कपूर के घर दूसरे बेटे का जन्म, अनिल कपूर ने यूं जताई खुशी
Kiara-Sidharth Baby Girl Name : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिवील किया बेटी का नाम
CBFC Double Standard Controversy: ‘The Kerala Story’ के डायरेक्टर का आरोप—सेंसर बोर्ड के नियमों में दोहरा पैमाना
Thalapathy Vijay Airport Incident: चेन्नई एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब, भीड़ के बीच फिसलकर गिरे थलपति विजय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद
Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद

शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और मुख्य चुनाव आयुक्त…

India Bloc Protest : प्रियंका-राहुल गांधी के खिलाफ फिर हुई FIR, जानें इस बार क्या है आरोप
India Bloc Protest : प्रियंका-राहुल गांधी के खिलाफ फिर हुई FIR, जानें इस बार क्या है आरोप

प्रदर्शन (India Bloc Protest) को लेकर दर्ज इस…

Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट
Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट

शराब के अवैध कारोबार से परेशान स्वसहायता समूह…

Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन (Nana Patekar…

रायपुर में शिक्षक को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख ठगे, फर्जी ATS अफसर बनकर तुड़वाई FD

रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?