सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच खेला। ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ खेले गए इस फ्रेंडली मुकाबले में अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की। (Messi Farewell Match)
यह भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप
71वें मिनट में मेसी ने दागा आखिरी गोल : Messi Farewell Match
मेसी की विदाई को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह रही कि अर्जेंटीना की ओर से तीसरा और आखिरी गोल भी मेसी के बूट से निकला। उन्होंने मैच के 71वें मिनट में गोल कर अपने आखिरी मुकाबले को यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें : Lionel Messi : ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

मेसी की नंबर-10 जर्सी ने बनाया माहौल खास
हालांकि, मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा मेसी की फेयरवेल (Messi Farewell Match) की रही। मुकाबले से पहले बेनिन की टीम ने मेसी को सम्मानित किया और उन्हें मोमेंटो दिया। इस दौरान स्टेडियम में उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
मेसी की 10 नंबर की जर्सी को हेलीकॉप्टर के जरिए स्टेडियम के ऊपर हवा में लहराया गया। इस खास नजारे ने फैंस को भावुक कर दिया।
यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया
10वें मिनट में मेसी के सम्मान में रोका गया मैच : Messi Farewell Match
इसके बाद मैच के 10वें मिनट में मेसी के सम्मान में मुकाबला करीब एक मिनट के लिए रोका गया। इस दौरान स्टेडियम में आतिशबाजी की गई और फैंस ने मेसी के सम्मान में जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें : क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का वनडे सफर? आखिरी मैच की अटकलों से क्रिकेट जगत में हलचल
अर्जेंटीना के लिए मेसी का 21 साल का सफर खत्म
मेसी की अर्जेंटीना के लिए यह विदाई फुटबॉल फैंस के लिए बेहद खास रही। उनके आखिरी मैच (Messi Farewell Match) में गोल से लेकर हेलीकॉप्टर से लहराती जर्सी और 10वें मिनट की आतिशबाजी तक, हर पल ने इस फेयरवेल को यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें : Vaibhav Suryavanshi injured : मैच के दौरान घायल हुए वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल से बाहर होने पर सस्पेंस
ख़बरें और भी हैं : Rohit Sharma Injury : रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?



