सीजी भास्कर, 23 मई : आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला (Abhishek Sharma’s Records) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 22 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। आइए जानते हैं क्या है वो कीर्तिमान…
क्रिस गेल की बराबरी पर आए
25 साल के अभिषेक (Abhishek Sharma’s Records) ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही चौकों-छक्कों की बारिश की। इस दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वह अब पहले ऐसे भारतीय और पूरी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक से ज्यादा टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में 40 से अधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया है।
इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है। उन्होंने आईपीएल 2011 में 41, 2012 में 59 छक्के और आईपीएल 2013 में 51 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2017 में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए भी 47 छक्के जड़े थे। अब अभिषेक शर्मा भी इस क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक (Abhishek Sharma’s Records) ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। अब उनके इस आईपीएल में 14 मैचों में कुल 43 छक्के हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने दो साल पहले बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने इसी सीजन में 13 मैचों में 53 छक्के जड़े हैं। अगर वह 7 छक्के और जड़ देते हैं तो क्रिस गेल का आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि गेल ने आईपीएल के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे।
MAXIMUMS x 2️⃣
🎥 Abhishek Sharma was in his element 👊🧡
Updates ▶️ https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB | @SunRisers pic.twitter.com/exdErsz4bp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026



