CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shubman Gill Century Record : शुभमन गिल ने शतक जड़कर रचा इतिहास… तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, कोहली के क्लब में हुए शामिल

Shubman Gill Century Record : शुभमन गिल ने शतक जड़कर रचा इतिहास… तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, कोहली के क्लब में हुए शामिल

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Shubman Gill Century Record
Shubman Gill Century Record

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill Century Record) ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। 11 अक्टूबर (शनिवार) को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुभमन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 130वें ओवर में खैरी पियरे की पांचवीं गेंद पर तीन रन लेकर अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान गिल ने 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 176 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की।

यह शुभमन का बतौर कप्तान 12 पारियों में पांचवां टेस्ट शतक (Shubman Gill Century Record) है। उनसे तेज गति से केवल एलिस्टेयर कुक (9 पारियां) और सुनील गावस्कर (10 पारियां) ने इतने शतक बनाए थे। गिल ने यह सभी पांच शतक इसी साल जड़े हैं और अब वे एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान पांच टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने यह उपलब्धि दो बार हासिल की थी।

शुभमन गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज (Shubman Gill Century Record) बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी में 9 शतक बनाए थे। शुभमन ने WTC में 71 पारियों में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। इसके अलावा शुभमन अब WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं, रोहित शर्मा (2716 रन) को पीछे छोड़ते हुए।

यशस्वी जायसवाल ने भी लगाया शतक

इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी 175 रन की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने इस इनिंग के दौरान बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। 196 गेंदों पर 129* रन बनाकर शुभमन ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत की पहली पारी 518/5 पर घोषित की गई, जिसमें शुभमन और यशस्वी के शतकों ने अहम भूमिका निभाई।

𝗚𝗶𝗹𝗹. 𝗚𝗹𝗼𝗿𝘆. 𝗚𝗿𝗲𝗮𝘁𝗻𝗲𝘀𝘀. 🙌@ShubmanGill reaches a brilliant century, guiding #TeamIndia towards a huge total, inching closer to the 500 mark! 🏏💪

Catch the LIVE action 👉 https://t.co/tg7ZEVlTSH#INDvWI 👉 2nd Test, Day 2 | Live Now on Star Sports &… pic.twitter.com/vIWGDISIcx

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2025
Edgbaston Test : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, कप्तान गिल बोले- टास के बाद प्लेइंग 11 चुनेंगे…
लीड्स टेस्ट जीतने के लिए बेईमानी पर उतरा इंग्लैंड? कर दी ऐसी हरकत, भड़की टीम इंडिया
IPL 2026 Captaincy Crisis : कप्तानों का ‘कैरियर क्रैश’ सीजन! 27 करोड़ी पंत से लेकर ‘बापू’ और गायकवाड़ तक… फॉर्म और फैसलों का सूखा
विराट कोहली की RCB पर मंडराया बिक्री का साया! 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की कीमत
नेशनल आर्म रेसलिंग में छत्तीसगढ़ के लिए 21 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक रिकेश सेन ने किया सम्मानित 🔵 यूरोप 2024 ओपन एशिया पंजा कुश्ती के लिए दी अग्रिम बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?