सीजी भास्कर, 10 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। खासकर सुबह और देर रात तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 9 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग 31.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। (Chhattisgarh Weather)
यह भी पढ़ें : Weather Alert : मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, दिल्ली-छग समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज : Chhattisgarh Weather
प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट आई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। जगदलपुर में 14.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दुर्ग में रात का पारा 15 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री और बिलासपुर में 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

दुर्ग में दिन का तापमान सबसे ज्यादा
दिन के तापमान में दुर्ग प्रदेश में सबसे आगे रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 30.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 29.9 डिग्री और बिलासपुर में 29.2 डिग्री तापमान रहा।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री कम रहा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट
अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान : Chhattisgarh Weather
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है। विभाग ने प्रदेश के किसी जिले के लिए चेतावनी भी जारी नहीं की है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Arnab : सरगुजा में तूफान का असर कम, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल; बारिश की भी संभावना
रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान (Chhattisgarh Weather) है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 9 नवंबर को शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 67 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 48 प्रतिशत रही।
ख़बरें और भी हैं :Homemade Keratin : पार्लर का खर्च बचाइए, घर पर बनाइए देसी केराटिन क्रीम, रूखे बालों में लौटेगी चमक


