सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ में उत्तरी सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पाट क्षेत्रों में पारा 11 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। (The onset of winter)
यह समाचार भी पढ़ें : Father Son Electric Shock Death : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने और आसमान साफ होने के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री था, जो सोमवार को 1.5 डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
पाट क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन : The onset of winter
मैनपाट, सामरीपाट, जोकापाट और सोनहत जैसे इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। रातें ज्यादा सर्द हो रही हैं और सुबह ओस की बूंदों के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
खबरें और भी हैं : School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह : The onset of winter
बढ़ती ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। सरगुजा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से ठंड से बचाव करने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।


