CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थानों की नहीं है, बल्कि हम सभी की है – राज्यपाल श्री डेका

स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थानों की नहीं है, बल्कि हम सभी की है – राज्यपाल श्री डेका

By Newsdesk Admin
21/10/2024
Share

भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीर हुए सम्मानित

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता को जीवन में अपनाने लोगों से किया आह्वान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा समाज का सभी वर्ग स्वच्छता के महत्व को समझने लगा

सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में लगभग 3 हजार स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अभिन्न योगदान देने वाली 57 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। द्वितीय सत्र में भी विशेष व्यक्तित्व व स्वच्छता वीरों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय व विधायक रिकेश सेन ने सम्मानित किया।
स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल ने स्वच्छता वीरों को महात्मा गांधीजी का छायाचित्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव भी सम्मलित हुए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने सम्मान समारोह में शामिल सभी स्वच्छता वीरों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होने कहा कि आज का यह अवसर हमारे समाज के उन सच्चे नायकों और नायिकाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है, जिनकी नि:स्वार्थ सेवा और परिश्रम से हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में सफाई का महत्व बहुत अधिक है लेकिन इसके पीछे की मेहनत को हम अक्सर नज़र अंदाज़ कर देते हैं। जो कठिन परिश्रम आप करते हैं, वह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर करता है। आप सब वास्तव में ‘स्वच्छता वीर’ हैं क्योंकि आप अपनी सेवाओं से हमें स्वस्थ जीवन जीने का आधार देते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि आसपास का वातावरण क्लीन रहे इसके लिए सभी को सहभागी होना पड़ेगा। सभी काम सरकार के भरोसे संभव नहीं हैं, इसमें प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। आज इस अभियान के कारण कचरा कहीं भी फेंकने की आदत छूट रही है। 140 करोड़ का देश है और सभी का योगदान जरूरी है। यदि हम अच्छा नहीं कर सकते हैं तो खराब भी नहीं करना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जीव जंतु पर्यावरण को कभी भी नुकसान नहीं पहचानते हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है तो वह केवल मनुष्य है। हमें सदैव ध्यान देना चाहिए कि प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे।


राज्यपाल ने गांधीजी के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि ‘स्वच्छता’ स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है। इसी विचार को लेकर हमारा देश स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपनों को साकार करने के लिए उनकी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। मोदीजी ने इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाया। स्वच्छता ही सेवा अभियान जैसे कार्यक्रम से लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। स्वच्छता अभियान में आप सभी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी ने इस जिम्मेदारी को जिस कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है, वह सराहनीय है।

राज्यपाल श्री डेका ने उपस्थितजनों से आग्रह किया कि इसी तरह अपना योगदान देते रहें और हमें प्रेरित करते रहें। आप सभी का यह परिश्रम न केवल भिलाई बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्वच्छता वीरों का यह योगदान समाज के हर वर्ग के लिए आदर्श है। आप इसी तरह देश और समाज की सेवा करते रहेंगे और समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य का प्रसार करेंगे। राज्यपाल ने स्वच्छता वीरों के सम्मान समारोह के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सरकार या संस्थानों की नहीं है, बल्कि हम सभी की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किया गया स्वच्छता अभियान ने आज समाज को दिशा देने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज समाज के सभी वर्ग स्वच्छता के महत्व को समझने लगे हैं। श्री पांडेय ने लोगों से स्वच्छता के इस अभियान को आगे भी जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने आज सम्मानित स्वच्छता वीरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक रिकेश सेन ने सम्मान समारोह आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश में स्वच्छता अभियान की जो मशाल जलाई है, उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों तक स्वच्छता की अलख पहुंचाना जरूरी है। हमें स्वच्छता को रोज की दिनचर्या में शामिल करना है ताकि स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण और भी मजबूत रूप ले सके।

“स्वच्छता वीर सम्मान” समारोह में पावर हाऊस, जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, सब्जी मंडी, टाउनशिप मार्केट, सुपेला के बाजार, विभिन्न हाउसिंग सोसायटीज, शहर के होटल व बड़े प्रतिष्ठान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्री बाग सहित विभिन्न उद्यान, हास्पिटल्स, फायर ब्रिगेड टीम, स्वयंसिद्धा, शपथ फाउंडेशन, मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट, बीएसपी नगर सेवाएं विभाग और नगर पालिक निगम भिलाई की स्वच्छता टीम के नेतृत्वकर्ताओं और स्वच्छता सिपाहियों, मेडिकल वेस्ट को अलग करने का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों, छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन, बीएसएनएल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, विभिन्न पर्यावरणीय समितियों, शहर के वरिष्ठ पत्रकारों सहित चयनित तीन हजार से अधिक हस्तियों को स्वच्छता वीर सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी और स्वच्छता वीर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति धारकर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती ने किया।

Silver Price Record High : बुलियन बाजार में भूचाल, एक हफ्ते में सोना ₹16,480 उछला, चांदी ₹3.40 लाख पार
Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता
शासकीय स्कूल में आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकतें: व्याख्याता गिरफ्तार, POCSO एक्ट समेत कई धाराएं लगीं
छत्तीसगढ़ के लाल की उड़ान अंतरिक्ष की ओर: NASA को भेजा था मेल, अब अमेरिका से आया बुलावा
अहमद नगर कैम्प-2 में इडली बेचने वाले पति-पत्नी से लड़कों ने की मारपीट, ईंट के टुकड़े फेंके, घायल पति-पत्नी पहुंचे थाना, FIR दर्ज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?