CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड

Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Constable Suspended
Constable Suspended

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना में पदस्थ एक आरक्षक को सड़क हादसे में जब्त वाहन छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित (Constable Suspended) कर दिया गया है। शिकायत की जांच के बाद दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक सोलोमन राजू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी जारी है।

Contents
  • वाहन रिलीज कराने के नाम पर मांगी मोटी रकम
  • जमानत प्रक्रिया में देरी का भी आरोप
  • एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई 

शिकायतकर्ता विमलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे उनकी कार और एक टीवीएस सुपर एक्सल बाइक के बीच दुर्घटना हो गई थी। हादसे में घायल बाइक सवार को उन्होंने स्वयं अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया था। उनका दावा है कि उस समय किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन कुछ दिन बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

एफआईआर के बाद पुलिस द्वारा लगातार थाने बुलाए जाने और हर बार अलग-अलग दस्तावेज मांगने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। उनका कहना है कि इस दौरान कई बार खर्चा-पानी के नाम पर भी रुपये लिए गए।

वाहन रिलीज कराने के नाम पर मांगी मोटी रकम

पीड़ित के अनुसार हादसे के बाद उनकी किया सोनेट कार पुलिस ने जब्त कर ली थी। कोर्ट से वाहन रिलीज कराने की प्रक्रिया के दौरान पहले 1,500 रुपये लिए गए। इसके बाद फोटोकॉपी और अन्य प्रक्रिया का हवाला देकर अतिरिक्त रकम मांगी गई। आखिर में कोर्ट में चालान पेश कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की गई।

जमानत प्रक्रिया में देरी का भी आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि दस्तावेज समय पर कोर्ट में पेश नहीं किए गए, जिससे वाहन रिलीज की प्रक्रिया प्रभावित हुई। उनके भाई को जमानत तो मिल गई, लेकिन कार नहीं छूट सकी। अब वाहन छोड़ने के लिए अगली तारीख का इंतजार करना पड़ रहा है।

एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई 

मामले की शिकायत मिलने के बाद दुर्ग एसएसपी ने जां च कराई। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर आरक्षक सोलोमन राजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Constable Suspended)  कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Animal Rescue Vehicle : पशु रेस्क्यु वाहन से घायल पशुओं को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा
Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित
Politics intensifies over ‘Bore – Basi’ : CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तंज
Murder Case: अफेयर के शक में पति ने पत्नी की ली जान, खुद की नस काटी
Nakti village bulldozer action : कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास और मुआवजे की उठी मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Hammer Attack Arrested
Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bemetara Hammer Attack Arrested : आरोप है कि…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब

Gold Silver Price 2026 : विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Dhruv Rathee Defamation Case
Dhruv Rathee Defamation Case : ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट में नहीं हुए पेश

Dhruv Rathee Defamation Case : बताया जा रहा…

Chhattisgarh UDISE Data Entry
Chhattisgarh UDISE Data Entry : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग पूरी हुई यू-डाइस एंट्री, प्राइवेट स्कूलों के 5 हजार से ज्यादा बच्चों का डेटा बाकी

Chhattisgarh UDISE Data Entry : अगला शैक्षणिक सत्र…

Arun Sao Statement
Arun Sao Statement : अरुण साव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अंबेडकर को उनका हकदार सम्मान नहीं दिया

Arun Sao Statement : साव ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?