सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद सोमवार को दोनों धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना करीब ₹3,500 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब ₹5,200 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। (Gold Silver Price 2026)
यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सही समय, इस सप्ताह इतना सस्ता हुआ गोल्ड
चांदी की कीमत में 5,200 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी : Gold Silver Price 2026
कारोबार के दौरान सोने का भाव बढ़कर ₹1,25,282 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत ₹1,53,494 प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची। पिछले हफ्ते चांदी लगातार 7 कारोबारी दिनों तक गिरावट में रही थी।
यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Crash : सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने-चांदी को मिला सहारा
इस तेजी के पीछे पांच प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं। इनमें अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना, अमेरिका के महंगाई आंकड़ों का इंतजार, मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और गिरावट के बाद निवेशकों की ओर से की जा रही खरीदारी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव के संकेत : Gold Silver Price 2026
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर निर्भर कर सकती है। ऐसे में बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब
ख़बरें और भी हैं :Bhilai Sai Mandir Robbery: सेक्टर-6 साईं मंदिर में 7 नकाबपोशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर पीटा; सोने-चांदी के मुकुट और कैश ले उड़े



