CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

By Newsdesk Admin
13/09/2026
Share
Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

30-40 मिनट में वारदात को दिया अंजाम 

सीजी भास्कर, 13 सितम्बर। राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग सदस्य कुल प्रकाश वालदे के घर को निशाना बनाया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 से 2:45 बजे के बीच घर सिर्फ 30 से 40 मिनट के लिए खाली था। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व लॉकर तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के कौरिनभाटा की है। (Rajnandgaon Theft Case)

Contents
  • 30-40 मिनट में वारदात को दिया अंजाम 
  • हॉल से बेडरूम तक तोड़ी अलमारियां : Rajnandgaon Theft Case
  • रक्षाबंधन पर आई बहन के गहने भी चोरी 

 

यह भी पढ़ें : Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

हॉल से बेडरूम तक तोड़ी अलमारियां : Rajnandgaon Theft Case

चोरों ने पहले हॉल में रखी अलमारी और उसका लॉकर तोड़ा। वहां ज्यादा सामान नहीं मिलने पर वे बेडरूम में पहुंचे। बेडरूम का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी और डबल लॉकर को भी तोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक, घर से करीब 1 से 1.5 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Woman Murder : चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी; आरोपी गिरफ्तार

 

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

रक्षाबंधन पर आई बहन के गहने भी चोरी 

कुल प्रकाश वालदे ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान उनकी बड़ी बहन घर आई थीं। उनके गहने और अन्य सामान भी उसी अलमारी में रखे थे। बहन को बस्तर जाना था, लेकिन तीज पर्व के कारण सामान घर पर ही छोड़ दिया गया था। चोर वह सामान भी अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने शुक्रवार को ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने शनिवार को चोरी का मामला (Rajnandgaon Thef Case) दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र देवांगन के अनुसार, बिल प्रस्तुत किए जाने के बाद 2.5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 1.5 लाख रुपए नकद की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस तरह फिलहाल 4 लाख रुपए की चोरी दर्ज की गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद  (Rajnandgaon Thef Case) करने की मांग की है।

 

ख़बरें और भी हैं : Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में तोता सहित अन्य पक्षी को पिंजरे में रखने या पालने पर कार्रवाई का आदेश टला, नया आदेश जारी, कहा – “फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें” जानिए क्या है पूरा मामला
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Jashpur News : जशपुर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर, सेव और नाशपाती की बागवानी देखकर हुए प्रभावित
Bilaspur Youth Attack Case : मामूली विवाद में युवक पर डंडे से हमला, सिर पर वार कर किया लहूलुहान
राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा: ‘न्याय पथ’ पर निकलेगी भीड़, 21 को घेराव की चेतावनी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?