सीजी भास्कर, 29 अगस्त। राजनांदगांव जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। बसंतपुर पुलिस ने गंज मंडी परिसर में हुई चोरी का महज 6 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कौरिनभांठा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (Rajnandgaon Theft Case)
यह भी पढ़ें : Jagdalpur Crime : बीच सड़क चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर ऐसे दबोचा आरोपी
दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान चोरी : Rajnandgaon Theft Case
गंज मंडी स्थित दुकान के मालिक पीयूष सोनकर ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर कटर और केबल वायर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 16 हजार रुपए बताई गई।
यह भी पढ़ें : Police Crackdown : दुर्ग में हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 90 गिरफ्तार

महज 6 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। करीब 6 घंटे में पुलिस ने बसंतपुर निवासी हेमंत उर्फ सूरज यादव (29) और महेश उर्फ लक्की यादव (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
चाकू लहराने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज : Rajnandgaon Theft Case
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि कौरिनभांठा इलाके में एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन उर्फ गोद्दड़ धनकर (22) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।



