CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला का शव बरामद, ढाई माह की बच्ची को छोड़कर की आत्महत्या; बुजुर्ग महिला की पहचान भी हुई

महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला का शव बरामद, ढाई माह की बच्ची को छोड़कर की आत्महत्या; बुजुर्ग महिला की पहचान भी हुई

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त |

Contents
  • पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा
  • पति और ससुराल पक्ष से हुई थी मुलाकात
  • बुजुर्ग महिला की भी लाश बरामद
  • पुलिस कर रही है गहन जांच

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरंग के पारागांव स्थित महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ। मृतका का नाम स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा

सोमवार सुबह आरंग पुलिस को नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। जांच के बाद यह साफ हुआ कि ये सामान स्वाति का है। वह रायपुर के संतोषी नगर में रहती थी और हाल ही में रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई हुई थी।

पति और ससुराल पक्ष से हुई थी मुलाकात

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि स्वाति की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी ढाई महीने की बच्ची भी है। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने मायके आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। इसके अगले ही दिन सुबह करीब 5 बजे स्वाति स्कूटी लेकर घर से निकली थी, जिसके बाद उसका शव नदी में मिला।

बुजुर्ग महिला की भी लाश बरामद

स्वाति की तलाश के दौरान पुलिस को सोमवार को नदी में एक अन्य शव भी मिला था। उसकी पहचान चंपा चंद्राकर (78 वर्ष), निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई थीं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है गहन जांच

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। खासकर स्वाति त्रिवेदी की आत्महत्या के पीछे के कारणों को जानने के लिए परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

Birth day पार्टी बाद बाईक पर रेस लगा रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर भेजे गए अस्पताल
नौटंकी में डांस करने रायपुर के एक पिता ने 50 हजार में बेच दी 4 बेटियां, दलालों ने सेक्स रैकेट में धकेला, रोहतास से रेस्क्यू कर 41 लड़कियां लाईं गईं छत्तीसगढ़
President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit : 7 फरवरी को बस्तर पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ‘बस्तर पंडुम’ से जुड़ेगा राष्ट्रीय संदेश
Balod fertilizer warehouse theft : डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस; पिछले साल भी हुई थी खाद की चोरी
20 साल की युवती को “Aunty” कहा और खुद के लिए “दीदी” सुन फोड़ दिया युवती का सिर 🛑 घर में जबरिया घुसे और दूसरी बहन को डंडे से पीटा 🛑 मामला दुर्ग जिले के भिलाई का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

Chhattisgarh IFS Transfer
Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Bilaspur Bar Association Election
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का इंतजार…

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए देशभर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?