सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव हर्षोल्लास के साथ (Chhattisgarh Rajyotsav) मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विभागीय प्रदर्शनी में दिखी विकास यात्रा Chhattisgarh Rajyotsav
राज्योत्सव में विभिन्न शासकीय विभागों ने आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। जनसंपर्क, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, वन, राजस्व, खाद्य और अन्य विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एसएसपी भोजराम पटेल ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। 26 वर्षों में प्रदेश ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने धान खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी को किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना से भी लोगों के जीवन में बदलाव आने की बात कही।
यह भी पढ़ें…Fish Farming : 25 डिसमिल जमीन पर मत्स्य पालन से कमाए 4 लाख, दूरदर्शन पर दिखाई गई सूर्यकांत की सफलता
पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रशासन शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहभागिता और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी हुए सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री वितरित की गई।
खबरें और भी हैं…Agriculture Department Transfer : छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग का बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना; शासन ने जारी किया आदेश
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



