CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Former Naxals Politics
Former Naxals Politics

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित नक्सली अब बंदूक की जगह लोकतांत्रिक राजनीति (Former Naxals Politics) का रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं। तेलंगाना में रह रहे कई पूर्व माओवादी नेताओं ने बस्तर की 12 विधानसभा सीटों को केंद्र में रखकर नई राजनीतिक रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए नए राजनीतिक दल के गठन की तैयारी की जा रही है।

Contents
  • वीडियो कॉन्फ्रेंस से बन रही रणनीति
  • नए राजनीतिक दल की तैयारी
  • दलित-आदिवासी वोट बैंक पर फोकस
  • पुनर्वास केंद्रों में हजारों पूर्व नक्सली
  • कुछ दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

ये भी पढ़ें : GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व नक्सली नेताओं के बीच लगातार बैठकें और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में किसी राजनीतिक दल का औपचारिक पंजीकरण या चुनाव आयोग की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।

बस्तर (Former Naxals Politics) को केंद्र में रखकर तैयार की जा रही इस रणनीति का नेतृत्व तेलंगाना के पुनर्वास केंद्रों में रह रहे पूर्व माओवादी नेता थिपरी तिरूपति उर्फ देवजी, बंडी प्रकाश उर्फ प्रभात, पूलुरी प्रसाद उर्फ चंद्रना और सुजातका उर्फ पदमा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पुनर्वास केंद्रों में रह रहे कुछ पूर्व नक्सली भी उनके संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें : Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

वीडियो कॉन्फ्रेंस से बन रही रणनीति

सूत्रों के अनुसार पूर्व नक्सली नेता तेलंगाना (Former Naxals Politics) में रहकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनर्वास केंद्रों में मौजूद अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को लोकतांत्रिक तरीके से जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक संघर्ष के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

नए राजनीतिक दल की तैयारी

जानकारी के मुताबिक पूर्व माओवादी नेता जम्पन्ना ने भी “डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी” के नाम से राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए समर्थकों को जोड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

दलित-आदिवासी वोट बैंक पर फोकस

सूत्रों का दावा है कि प्रस्तावित राजनीतिक रणनीति में दलित और आदिवासी समुदाय को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है। इसके लिए जनसंपर्क अभियान और पर्चों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है। इस पहल में हिंसा या हथियारों की बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए अपनी बात रखने पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

पुनर्वास केंद्रों में हजारों पूर्व नक्सली

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के पुनर्वास केंद्रों में बड़ी संख्या में आत्मसमर्पित नक्सली रह रहे हैं। अकेले छत्तीसगढ़ (Former Naxals Politics) में 2,948 पूर्व नक्सली पुनर्वास केंद्रों में हैं, जबकि तेलंगाना में करीब 1,000 आत्मसमर्पित नक्सली रह रहे हैं। इनमें से 502 छत्तीसगढ़ के बताए जाते हैं।

ये भी पढ़ें :  CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

कुछ दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

सूत्रों का यह भी दावा है कि तेलंगाना में पूर्व नक्सली नेताओं को अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्रता मिलने के कारण वहीं से राजनीतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े पूर्व नक्सली नेताओं ने कथित रूप से संगठन की छिपाई गई नकदी और सोने की जानकारी अब तक जांच एजेंसियों को नहीं दी है। हालांकि इन दावों की किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें फिलहाल स्रोतों के दावे के रूप में ही देखा जा रहा है।

Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा
स्वस्थ भारत का संकल्प: Kalarva Medtech & Healthcare Foundation द्वारा CAF परिसर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर”
Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद
Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी
Village Gossip Fine Rule: बालोद के गांव में चुगली पर 5001 का दंड, पंचायत ने बनाया सामाजिक अनुशासन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?