सीजी भास्कर, 19 जुलाई। नई दिल्ली, संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दों की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने राम मंदिर दान चोरी, NEET पेपर लीक, महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों को संसद में उठाने का फैसला किया है। (Parliament Monsoon Session)
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पार्टी संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दों, परीक्षा में अनियमितताओं और अन्य जनहित के मामलों पर सरकार से जवाब मांगेगी। इसके अलावा राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें : TMC Crisis : दिल्ली में आज होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बागी सांसदों की बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

वहीं, केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। (Parliament Monsoon Session) इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Mamata Banerjee : राजनीतिक बयान के बाद बढ़ीं मुश्किलें, अब मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
विपक्ष का कहना है कि परिसीमन से जुड़े प्रावधानों पर राज्यों के हितों को ध्यान में रखना जरूरी है, जबकि सरकार महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में इसे अहम कदम बता रही है।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! BJP और उद्धव गुट को झटका
मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) में इन मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा और तीखी बहस होने के संकेत मिल रहे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Karnataka Politics : राहुल गांधी की तस्वीर जलाकर फूटा गुस्सा, इस्तीफे के ऐलान के बाद कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल
ख़बरें और भी हैं : Parliament Session 2026 : महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बताया चालाकी भरा कदम



