CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “रायपुर दक्षिण सीट से मैं ही चुनाव लड़ूंगा” – सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान से सियासी पारा गरमाया, लगने लगी तरह तरह की अटकलें

“रायपुर दक्षिण सीट से मैं ही चुनाव लड़ूंगा” – सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान से सियासी पारा गरमाया, लगने लगी तरह तरह की अटकलें

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर व। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के एक बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है । अग्रवाल ने कहा है कि रायपुर दक्षिण सीट से मैं ही चुनाव लडूंगा। सांसद का यह बयान सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल हो रहा है कि क्‍या वे सांसद बनकर खुश नहीं हैं, क्‍यों फिर से विधानसभा में आना चाहते हैं?

आपको बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीते थे। यह उनकी लगातार 8वीं जीत थी। विधायक चुने जाने के बाद वे विष्णुदेव साय कैबिनेट में मंत्री भी बने, फिर उन्‍हें पार्टी ने रायपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। सांसद चुने जाने के बाद पहले उन्‍होंने विधायक पद से इस्‍तीफा दिया और फिर कैबिनेट से। ऐसे में सांसद का विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सांसद अग्रवाल ने यह बयान रायपुर प्रेस क्‍लाब में एक प्रेसवार्ता के दौरान दिया। पत्रकारों ने दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारी को लेकर सवाल किया था। इस पर अग्रवाल ने कहा कि वह सीट बीजेपी की थी, बीजेपी की है और बीजेपी की ही रहेगी। दक्षिण सीट पर कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे जीत के दावों पर अग्रवाल ने कहा अब कांग्रेस चाहे जितनी मशक्‍कत कर ले, वह सीट बीजेपी की ही रहेगी।

इसके बाद उनसे पूछा गया कि लेकिन इस बार आप चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो इससे कुछ फर्क पड़ेगा? इस पर अग्रवाल ने कहा कि मैं ही रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव लडूंगा। अग्रवाल के करीबी लोगों का कहना है कि कुछ लोग उनके बयान का गलत मतलब निकल रहे हैं, दरअसल सांसद के कहने का मतलब था कि भाजपा इस सीट से जिसे भी टिकट दे वोटर के लिए वही बृजमोहन अग्रवाल होगा।

Bhilai Breaking : पेमेंट विवाद में ठेकेदार की लेबर ने डंडे से कर दी जमकर धुनाई, जुर्म दर्ज
पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’
Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत
Rohtas Ropeway Accident : करोड़ों की लागत वाला रोपवे धराशाई
राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?