CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG PSC के माध्यम से “नायब तहसीलदार” बनाने खेलवार दम्पत्ति का खेला, सरकारी नौकरी दिलाने ठग लिए 30 लाख, 9 साल बाद दुर्ग में FIR दर्ज

CG PSC के माध्यम से “नायब तहसीलदार” बनाने खेलवार दम्पत्ति का खेला, सरकारी नौकरी दिलाने ठग लिए 30 लाख, 9 साल बाद दुर्ग में FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। सीजी पीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार बनाने का झांसा दे पति पत्नी ने मिलकर दुर्ग के एक किसान को ठग लिया। उन्होने नौकरी के नाम पर साढ़े 29 लाख रुपए तो लिए लेकिन 9 साल बीत गए, नौकरी नहीं लगवाई। जब किसान ने रूपये वापस मांगे तो लगातार हीला हवाला करते रहे। अंततः ठगी की इस घटना के 9 साल बाद दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम मोहलाई दुर्ग निवासी किसान नोखेलाल सिन्हा ने शिकायत में बताया कि वो किसानी के साथ-साथ सीजी पीएससी की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने उसके साथ साढ़े 29 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होने नोखेलाल को सीजी पीएससी के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया। नोखेलाल ने बताया कि यह मामला वर्ष 2014-15 का है। उसी दौरान उसकी रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी। रेखराज अपनी पत्नी भारती खेलवार के साथ पीड़ित के घर आना जाना करते थे। दोनों पति पत्नी ने लोक सेवा आयोग में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वो उसका चयन सीजी पीएससी से नायब तहसीलदार के पद पर करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उससे 35 लाख रुपए की डिमांड की थी। बाद में 29.50 लाख रुपए उससे ले लिए मगर उसे नायब तहसीलदार नहीं बनाया। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Ratanpur Police Action : धान के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, रतनपुर में माजदा वाहन सहित 150 बोरी जब्त
Women Property Ownership : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 51% उछाल
Bhilai Road Accident : ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, तेल्हानाला के पास हुआ हादसा
करंट से मजदूर की मौत पर बवाल, DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन – परिजन ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी
Raipur Murder Case : बाइक पर साथ चलने से इनकार पर युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, बड़े भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?