CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Crackdown : दुर्ग में हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 90 गिरफ्तार

Police Crackdown : दुर्ग में हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 90 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share
Police Crackdown
Police Crackdown

सीजी भास्कर, 14 जून : दुर्ग जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों (Police Crackdown) पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिसमें खुलेआम शराब पीने और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Contents
  • एएसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान
  • सुपेला थाना रहा सबसे आगे
  • जिलेभर में 90 प्रकरण दर्ज
  • पुलिस की अपील

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीमों ने अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

एएसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों (Police Crackdown)  पर शराब सेवन और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलेभर में चलाया गया यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता आम जनता के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है।

सुपेला थाना रहा सबसे आगे

विशेष अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई थाना सुपेला क्षेत्र में की गई, जहां 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा अंजोरा थाना क्षेत्र में 7 लोगों पर कार्रवाई हुई। उतई, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर और जामुल थाना क्षेत्रों में 6-6 मामले दर्ज किए गए।

वहीं छावनी, पद्मनाभपुर और दुर्ग थाना क्षेत्रों में 5-5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नेवई, खुर्सीपार और अंडा थाना क्षेत्रों से 4-4 मामले सामने आए। पाटन, अमलेश्वर और मोहन नगर पुलिस ने 3-3 लोगों पर कार्रवाई की। नंदिनी नगर, बोरी, रानीतराई, पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्रों में 2-2 तथा मचांदूर थाना क्षेत्र में 1 प्रकरण दर्ज किया गया।

जिलेभर में 90 प्रकरण दर्ज

पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान पूरे जिले में कुल 90 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, पेट्रोलिंग स्टाफ और विशेष पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन नहीं करने और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

CG निकाय चुनाव : कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों का हुआ ऐलान, दुर्ग में नपं के 15, धमधा पाटन उतई, बिलासपुर में 40 निगम पार्षद शामिल, रायपुर की कुछ देर में आएगी लिस्ट
भिलाई नेहरू नगर चौक के यात्री प्रतीक्षालय के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल ICU में, सिर हाथ पैर कंधे में गंभीर चोट
Bhilai Crime News: कैरम सेंटर में हत्या के प्रयास मामले में 6 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार
Nidhan News Bhilai : टाउनशिप निवासी श्रीमती प्रकाश कौर का निधन
BSP Township Development: विधायक रिकेश सेन की मैनेजमेंट से अहम बातचीत, टाउनशिप से जुड़े मुद्दों पर बनी सहमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Avi Manikpuri
Avi Manikpuri : एशिया कप में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 14 जून : भारतीय अंडर-18 हॉकी…

Kangana Ranaut new movie : ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म हुई टैक्स-फ्री

सीजी भास्कर, 14 जून। भारत भाग्य विधाता को रिलीज…

Ram Temple Theft Dalli Rajhara : भगवान के घर में चोरी! कीमती सामान ले उड़ीं बेखौफ महिलाएं

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा में स्थित…

Truck Accident
Truck Accident : बेकाबू ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी राखड़; कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा लंबा जाम

सीजी भास्कर, 14 जून :  कोरबा-कटघोरा मार्ग पर…

Meta One WhatsApp Subscription : AI फीचर्स के लिए चुकाने होंगे 2200 रुपये तक

सीजी भास्कर, 14 जून। दुनिया की दिग्गज टेक…

You Might Also Like

Pulice Bharti
अपराध

Pulice Bharti : आरक्षक भर्ती में अनुचित लाभ पहुंचाने वाली महिला आरक्षक को जेल

01/03/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

सट्टा कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा : कल्याण-राजधानी गेम का एक और आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो

19/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

फ्लाइट लेफ्टिनेंट व उसकी कैप्टन पत्नी ने की खुदकुशी, पति ने आगरा में जबकि पत्नी ने दिल्ली में दे दी जान, 2 साल पहले की थी Love Marriage

17/10/2024
Magical Kalash Scam
अपराधदेश-दुनिया

Magical Kalash Scam : जादुई कलश के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख की ठगी, फर्जी कम्पनी का सदस्य बना करोड़ों कमाई का दिया झांसा

12/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?