सीजी भास्कर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कांकेर और केशकाल में दो बड़ी कार्रवाई (Ganja Smuggling) की है। दोनों मामलों में कुल 3 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। एक मामले में तस्कर 70 बोरियां छोड़कर फरार हो गए, जबकि दूसरी कार्रवाई में कार से गांजा ले जा रहे राजस्थान के 31 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गढ़िया पहाड़ के पास 70 बोरियां छोड़कर भागे तस्कर Ganja Smuggling
कांकेर के सिगारभाट स्थित गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस ने लावारिस हालत में गांजे की 70 बोरियां बरामद कीं। इनका वजन 2 क्विंटल 80 किलो और अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की खेप ओडिशा से विश्रामपुरी और केशकाल के रास्ते कांकेर पहुंचाई जा रही है। इसके बाद कांकेर और केशकाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर बोरियां छोड़कर फरार हो गए।
कांकेर एसडीओपी हरीश पाटिल के मुताबिक, तस्करी में इस्तेमाल दो गाड़ियों की पहचान कर ली गई है। एक वाहन के चालक को भी चिह्नित किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 24 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड
कार से 407 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
केशकाल पुलिस ने 3 नवंबर को सूचना के आधार पर एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा मिला, जिसे 78 पैकेट में भरकर ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में टेप (Ganja Smuggling) से छिपाया गया था।
पूछताछ में चालक की पहचान राजस्थान निवासी दीपक कुमार माली (31) के रूप में हुई। कार के डैशबोर्ड से एक अतिरिक्त नंबर प्लेट भी बरामद की गई, जिस पर RJ-23-UB-8472 लिखा था। आरोपी के पास से रेडमी मोबाइल और 1,100 रुपए नकद भी मिले।
2.18 करोड़ की संपत्ति जब्त, आरोपी जेल भेजा
पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और अन्य सामान सहित कुल 2 करोड़ 18 लाख 96 हजार 600 रुपए की संपत्ति (Ganja Smuggling) जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।
खबरें और भी हैं…Extortion Case : रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर एफआईआर


