CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shot in Error : शिकार के जुनून में बुझ गई जिंदगी! जंगली सुअर समझ साथी पर चला दी गोली, मौके पर मौत

Shot in Error : शिकार के जुनून में बुझ गई जिंदगी! जंगली सुअर समझ साथी पर चला दी गोली, मौके पर मौत

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Shot in Error
Shot in Error

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल : बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेलकुर्ता जंगल में शुक्रवार को शिकार के लिए निकले एक युवक ने अपने ही साथी को जंगली सुअर समझकर भरमार बंदूक (Shot in Error) से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मुकेश आयाम के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी।

घटना के वक्त गांव के कुछ लोग शिकार के लिए जंगल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राजेंद्र पंडो (40) और मुकेश आयाम अलग-अलग दिशा में सुअर की तलाश कर रहे थे। अचानक झाड़ियों के बीच पत्तों की सरसराहट सुनते ही राजेंद्र ने बिना देखे भरमार बंदूक (Shot in Error) से फायर कर दिया। गोली सीधे मुकेश की पीठ में जा लगी। दर्द से कराहते हुए मुकेश वहीं ढेर हो गया।

गोली की आवाज और चीख सुनकर जब राजेंद्र मौके पर पहुंचा, तो मुकेश खून (Shot in Error) से लथपथ तड़प रहा था। मदद की कोई व्यवस्था न होने के कारण राजेंद्र भागकर गांव आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार सुबह एसडीओपी बाजीलाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सुअर समझकर गोली चलाई थी। फिलहाल भरमार बंदूक जब्त कर ली गई है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि और कितने लोग उस दिन शिकार में शामिल थे।

ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस अवैध हथियार रखने और अवैध शिकार के तहत भी मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और एक परिवार को गहरे सदमे में डूबो दिया है।

Balodabazar Wildlife Crime : मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
दो लोगों ने गाड़ी रूकवाई और पूछा – “राजकुमार कौन है” मैं, बोलते ही जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़, पीटने बाद बोले – “खबरदार, थाना गए तो जान से मार देंगे”
CG Breaking : कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा गिरफ्तार
भिलाई के होटल में सेक्स रैकेट, फरार होटल संचालक को पुलिस ने दबोचा
Suspicious Death Case Ambikapur : पश्चिम बंगाल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला, सिर पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगफीचर्ड

Big Breaking : सीनियर डॉक्टर ने मेडिकल छात्रा को किया किडनैप, जबरन शादी का बनाया दबाव, Video आया सामने

19/08/2024
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Beef in suitcase at railway station : दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

01/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

10/05/2026
Fake Armed Force Job Scam
अपराधछत्तीसगढ़

Fake Armed Force Job Scam : फर्जी सशस्त्र बल जवान बनकर महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

17/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?