CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”

भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 मार्च। महिला से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ पुरानी भिलाई थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आपको बता दें कि भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर व कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पार्षद रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले 3-4 दिन से उसके घर आ रहा है और उसे घर खाली करने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज भी करता रहा है।

पीड़ित संजना ने बताया कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की लगातार धौंस दिखा रहा है। रोज रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा मकान खाली करने की धमकी देने लगा। उस समय शंभूनाथ घर पर नहीं था। इसके बाद पार्षद ने घरवालों से ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे और पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित के अनुसार 17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा।

आपको बता दें कि संजना की शिकायत से पहले पार्षद एस वेंकट रमना ने भी पुरानी भिलाई थाने में शंभूनाथ सहित चार के खिलाफ उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद जब पार्षद फिर से दबंगई दिखाने गया तो घर के लोगों ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज करा दिया है। अब पुरानी भिलाई पुलिस काउंटर रिपोर्ट की जांच कर रही है।

Political Breaking : मंत्री के बयान से महाराष्ट्र सरकार में बवाल, ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गई है NCP, चुनाव से पहले विवादित बयान के गठबंधन में दरार…
कोरबा नगर निगम में ‘एक्सीडेंटल’ शब्द पर हंगामा: विपक्ष ने मांगी माफी, सदन में नारेबाजी, कुछ प्रस्ताव हुए पारित, कुछ निरस्त…
युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत
Introductory meeting of BJP : जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की ली प्रथम बैठक
शॉर्ट सर्किट से माचिस गोदाम में लगी आग, दीवार तोड़कर पाया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

‘PL-15 मिसाइलें मार गिराईं, ड्रोन भी नहीं टिके’, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का खुलासा

12/05/2025
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

मेरी बीबी पर कमेंट क्यों करते हो..? सवाल करते रात 1 बजे पड़ोसी से जा भिड़ा युवक, जान से मारने की धमकी दे डंडे से पीटा, भिलाई में जुर्म दर्ज

22/01/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बहुमत का दुरुपयोग:सरगुजा में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, कहा- आरक्षण समाप्त करना चाहता है संघ

25/05/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

बीयू इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की धमकी दी, सीनियर पर रैगिंग और शराब पार्टी का आरोप..

04/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?