CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालोद में डेढ़ साल की मासूम समेत 3 की मौत : भिलाई पावर हाऊस से 3 राइडर केशकाल जा रहे थे, बाइक सवार दंपति से टकराए

बालोद में डेढ़ साल की मासूम समेत 3 की मौत : भिलाई पावर हाऊस से 3 राइडर केशकाल जा रहे थे, बाइक सवार दंपति से टकराए

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ के बालोद में धमतरी मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में हासिर शैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हादसा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भिलाई से 6 राइडर्स 3 बाइक से केशकाल के लिए निकले थे। वहीं बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27), पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा के साथ नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बालोद के निकले थे।

सांकरा गांव के पास राइडर्स की बाइक और अक्षय की बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। पीछे से आ रही बाइक भी अनकंट्रोल होकर टकरा गई। हादसे में 2 राइडर और एक मासूम की जान चली गई।

बाइक सवार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक युवक उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दूसरे का सिर सड़क पर टकराने से फट गया। हादसे के बाद पुलिस मृतकों के शव और बाइक को पिकअप वाहन में ले गई।

घायलों में भिलाई सेक्टर-2 निवासी जतिन और सेक्टर-8 निवासी रोहन पारिजात शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन बाइकर्स तेज रफ्तार में राइडिंग कर रहे थे। लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई है।

घायल रोहन परिजात ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ भिलाई से केशकाल घूमने जा रहे थे। सुबह 7 बजे यात्रा शुरू हुई थी। वह दूसरी बाइक पर पीछे बैठे थे, जबकि हासिर शैय्यद और आनंद कुमार आगे की बाइक पर सवार थे।

शैय्यद की बाइक की टक्कर होने के बाद वह और जे जतिन अनकंट्रोल होकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। फिलहाल, शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है, जहां परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Major DRI raid in Raipur : Hansh ट्रैवल्स से जाली नोटों से भरे 3 बोरे जब्त, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा
Chhattisgarh Custom Milling Crisis : रैक पॉलिसी में फंसी मिलिंग, केंद्र व राज्य की जरूरतें अब तक पूरी नहीं, 30 जून 2025 तक पूरा होना था चावल जमा
Iron Theft Gang : अंधेरे में कटती रही पुल की रेलिंग, जांच खुली तो सामने आया बड़ा चोरी नेटवर्क
Leopard Video : कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, देखें रेस्क्यू का वीडियो
GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job abroad : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का बड़ा अवसर। होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती, लगभग ₹1.99 लाख मासिक...
Job abroad : इजराइल में 3500 पदों पर भर्ती, केयर गिवर को मिलेगा ₹1.99 लाख मासिक वेतन

Job abroad : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए…

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

You Might Also Like

NH130B Land Acquisition Update
छत्तीसगढ़

NH130B Land Acquisition Update : रायपुर-बलौदाबाजार एनएच चौड़ीकरण अंतर्गत भूमि खरीदी-बिक्री से प्रतिबंध हटा

14/11/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यसामाजिक

Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर

25/04/2026
छत्तीसगढ़

Rooftop Solar Scheme Review: पीएम सूर्यघर योजना पर कलेक्टर की सख्ती, बैंकों-बिजली विभाग को टाइमलाइन में काम पूरा करने के निर्देश

28/02/2026
फीचर्डस्वास्थ्य

टॉयलेट सीट की तुलना 40,000 गुना बैक्टिरिया होता है आपकी पानी की बोतल में!

14/03/2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?