सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद (Kharge Statement) तेज हो गया है। बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, जयपुर, पटना, भोपाल, कोलकाता और रांची समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया। भाजपा ने खड़गे से माफी मांगने की मांग की है। कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

दिल्ली में 200 कार्यकर्ता हिरासत में Kharge Statement
दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में खड़गे के आवास के पास प्रदर्शन (Kharge Statement) किया गया। इसमें युवा, पूर्वांचल और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर आगे बढ़े, जिसके बाद पुलिस ने हर्ष मल्होत्रा समेत करीब 200 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें…Yamuna Cruise : दिल्ली की यमुना में शुरू हुई क्रूज की सैर, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर
भाजपा ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि खड़गे को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगे जाने तक भाजपा का विरोध (Kharge Statement) जारी रहेगा। भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करने की बात कही।
जयपुर और रांची में भी प्रदर्शन
रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। वहीं, जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक दिया। इस दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़ने और हल्के बल प्रयोग की खबरें भी सामने (Kharge Statement) आईं।
यह भी पढ़ें…Mungeli News : मुंगेली में सौतेली मां की हत्या का आरोप, 16 साल के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप (Kharge Statement) लगाया है। खड़गे की टिप्पणी को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी जारी है। भाजपा माफी की मांग पर अड़ी है, जबकि कांग्रेस भाजपा की प्रतिक्रिया पर सवाल उठा रही है।
खबरें और भी हैं…Tree Treatment : धमतरी के जंगल में 3500 पेड़ों को बचाने की मुहिम, वैज्ञानिक तरीके से होगा इलाज


