सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के डब्बाकोंटा में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनसभा का आयोजन किया। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासियों के जीवन स्तर से ज्यादा बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों में रुचि है। (Harish Kawasi Targets BJP)
बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को लेकर हरीश कवासी ने उठाए सवाल : Harish Kawasi Targets BJP
सभा में बिजली, सड़क, पानी, राशन और किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। हरीश कवासी ने आरोप लगाया कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधन कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपे जा रहे हैं, जबकि अंदरूनी इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इस दौरान ग्रामीणों ने धान खरीदी, तेंदूपत्ता बोनस और राशन कम मिलने जैसी समस्याएं भी रखीं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Civic Elections : तीन नगर निगमों में किसकी बनेगी सरकार! कांग्रेस की साख दांव पर, भाजपा ने कसी कमर
बंद आदिवासियों के परिवारों की आर्थिक परेशानियों का किया गया जिक्र
हरीश कवासी ने कहा कि कांग्रेस ने पेसा कानून, आरक्षण और पंचायती राज के जरिए आदिवासियों के अधिकारों को मजबूत करने का काम किया है। सभा में जेलों में बंद आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने दावा किया कि हजारों निर्दोष आदिवासी जेलों में बंद हैं और उनके परिवारों को अपने परिजनों की रिहाई के लिए काफी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने शासन से इस मामले में प्रभावी पहल करने की मांग की।
यह भी पढ़ें : Sukhdev Bhagat : राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक
सुकमा में कांग्रेस की जनसभा के दौरान सदस्यता अभियान : Harish Kawasi Targets BJP
वहीं, सभा के दौरान डब्बाकोंटा समेत 11 गांवों के 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कसालपाड़, भट्टपाड़, ऐंठापाड़, पेंटापाड़, तुमलपाड़, पिडमेल, करिगुंडम, कोलाईगुड़ा, छोटे केड़वाल और बोदराजपदर के ग्रामीण शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश
ख़बरें और भी हैं : Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन


