सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहली बार दंतेवाड़ा (Sukhdev Bhagat) पहुंचेंगे। उनके दौरे को राहुल गांधी के प्रस्तावित दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भगत बुधवार को जगदलपुर पहुंच चुके हैं।
दंतेवाड़ा में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें…Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद बैठक Sukhdev Bhagat
कांग्रेस नेताओं का गीदम नाका पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।
बैठक में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…Elephant Herd : सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात
बोधघाट प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात
दोपहर करीब 3 बजे हितालकुडुम-सातधार और बारसूर क्षेत्र में बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं और परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें…Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का यह पहला बस्तर (Sukhdev Bhagat) दौरा है। ऐसे में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और संगठन की तैयारियों के लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं…Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल


