बिलासपुर रेल जोन में रद्द की गई ट्रेनों में 478 मेमू और पैसेंजर सेवाएं शामिल थीं। इन ट्रेनों से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में इनके रद्द होने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित
अलग-अलग रेल जोन में ट्रेनें रद्द होने की वजह : SECR 840 Trains Cancelled
ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस के कारण 10 से 16 अगस्त तक सात दिनों में 24 ट्रेनें रद्द की गईं। वहीं, 18 से 21 नवंबर के बीच चक्रवाती तूफान ‘अक्वन’ के चलते एहतियातन 42 ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।
दक्षिण पूर्व रेलवे में 15 जुलाई से 17 नवंबर तक चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक दोहरीकरण और पुल निर्माण के कारण अलग-अलग चरणों में 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसके अलावा 2 से 15 नवंबर के बीच अद्रा और चक्रधरपुर मंडल में रोलिंग ब्लॉक व सिग्नलिंग कार्य के चलते 22 ट्रेनें रद्द रहीं।
उत्तर रेलवे में सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कारण 80 से अधिक ईएमयू, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं। वहीं, दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन में पुल निर्माण और पावर ब्लॉक के चलते 20 से 28 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें रद्द रहीं।
मध्य रेलवे में 22 से 26 जुलाई के बीच भारी बारिश और ट्रैक पर पानी भरने के कारण 150 से अधिक लोकल और 14 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द हुईं। इसके अलावा भुसावल और नागपुर मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 5 से 11 अक्टूबर तक 26 ट्रेनें रद्द की गईं। पश्चिम रेलवे में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पुल के गर्डर लगाने और मेगा ब्लॉक के कारण 14 से 21 जून तक 32 ट्रेनें रद्द रहीं।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि में यात्रियों को राहत: छत्तीसगढ़-ओडिशा-महाराष्ट्र के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनें रद्द भी

चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम जारी
बिलासपुर रेल मंडल में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों से भविष्य में रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों के परिचालन के साथ समयपालन में सुधार होगा।
सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह के मुताबिक, रेल क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे निर्माण कार्य जरूरी हैं। देश के दूसरे रेल जोन में भी इस तरह के काम होते हैं, जिनके कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ता है।
22 नवंबर को पूजा स्पेशल के शुरुआती स्टेशन में बदलाव : SECR 840 Trains Cancelled
छठ पर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही गाड़ी संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया गया है। 22 नवंबर को चलने वाली यह ट्रेन अब बरौनी के बजाय दरभंगा स्टेशन से रवाना होगी। इस बदलाव का असर बिलासपुर आने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है।
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Railway : तीसरी लाइन प्रोजेक्ट का असर, छत्तीसगढ़ रूट पर 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें


