सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। बिलासपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें (Bilaspur Railway) बढ़ गई हैं। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच मंडल में 840 ट्रेनें रद्द की गईं। इनमें 46 मेमू ट्रेनें ऐसी रहीं, जिन्हें तय गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में रोककर समाप्त करना पड़ा।
ट्रेनों के रद्द होने और बीच रास्ते यात्रा खत्म किए जाने का असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना रेल से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा। कई यात्रियों को मजबूरी में बस या निजी वाहन से सफर करना पड़ा, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें…Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति
अप्रैल में सबसे ज्यादा ट्रेनें रद्द Bilaspur Railway
आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 यात्रियों के लिए सबसे मुश्किल महीना रहा। इस दौरान 234 ट्रेनें रद्द हुईं। इनमें 110 मेमू ट्रेनें शामिल थीं। अप्रैल में 15 मेमू ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया।
मेमू सेवाओं के प्रभावित होने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित
एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने के मामले में जनवरी और अप्रैल में संख्या ज्यादा रही। जनवरी में 74 और अप्रैल में 72 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं।
ट्रेनें रद्द होने या बीच रास्ते समाप्त होने पर यात्रियों को बस और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ मामलों में इससे सफर का खर्च सामान्य रेल किराए की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ गया।
यह भी पढ़ें…Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश
रेलवे ने निर्माण कार्यों को बताया वजह
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आधारभूत संरचना से जुड़े काम, नॉन इंटरलॉकिंग और मेगा ब्लॉक के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते (Bilaspur Railway) हुए कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द या प्रभावित किया जाता है। काम पूरा होने के बाद सेवाओं को सामान्य कर दिया जाता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया कि निर्माण और तकनीकी कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। इसी वजह से कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित करना पड़ता है।
खबरें और भी हैं…Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत


