CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share
Korba DMF
Korba DMF

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। कोरबा में जिला खनिज निधि न्यास से विकास कार्यों के लिए जारी (Korba DMF) की गई बड़ी रकम अब सवालों के घेरे में है। 2016-17 से 2024-25 के बीच 82 एजेंसियों को करीब 3564 करोड़ रुपए एडवांस दिए गए, लेकिन कई मामलों में राशि के इस्तेमाल और काम की वास्तविक स्थिति का पूरा हिसाब सामने नहीं आया है।

Contents
  • काम हुआ या नहीं, जांच पर सवाल Korba DMF 
  • बिना योजना के फिर जारी हुआ एडवांस
  • PWD और PHE के जवाब से उठे सवाल

वित्तीय वर्ष 2024-25 की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में भी एडवांस राशि को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में एजेंसियों को दिए गए 221.81 करोड़ रुपए से हुए कामों के खर्च का ऑडिट नहीं किया गया।

 

Korba DMF

 

यह भी पढ़ें…Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर निर्माण के बीच प्लेटफॉर्म धंसा, तीन बार दीवार गिरने से सुरक्षा पर सवाल

 

काम हुआ या नहीं, जांच पर सवाल Korba DMF 

 

ऑडिट में सतरेंगा पर्यटन स्थल का मामला भी सामने आया। 2019-20 में सामुदायिक शौचालय को मंजूरी दी गई थी और 2020-21 में करीब 10 लाख रुपए खर्च कर ढांचा तैयार किया गया। हालांकि, वहां पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी।

इसी तरह शौचालय के सामने करीब 10 लाख रुपए की लागत से प्रतीक्षालय बनाया गया, लेकिन पर्यटकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। ऑडिट में कहा गया कि केवल भुगतान और लेखा रिकॉर्ड से काम पूरा होने की पुष्टि नहीं हो सकती। इसके लिए स्थल का भौतिक सत्यापन, माप पुस्तिका और कार्य पूर्णता की जांच जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें…Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

बिना योजना के फिर जारी हुआ एडवांस

 

सिविल सर्जन के खाते में एक अप्रैल 2022 को करीब 4.48 करोड़ रुपए (Korba DMF) मौजूद थे। इसके बाद इतनी ही राशि दोबारा एडवांस के तौर पर जारी कर दी गई। कार्ययोजना नहीं होने के कारण सिविल सर्जन ने 31 मार्च 2023 से पहले कुल 8.97 करोड़ रुपए वापस कर दिए।

अन्य एजेंसियों से भी एडवांस राशि वापस की गई। 2024-25 में करीब 20.82 करोड़, 2023-24 में 12.57 करोड़ और 2022-23 में 47.57 करोड़ रुपए वापस किए गए।

 

यह भी पढ़ें…Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

 

PWD और PHE के जवाब से उठे सवाल

 

निर्माण एजेंसियों की भूमिका को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि DMF से हुए खर्च का अलग से हिसाब नहीं रखा जाता। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कहा कि DMF का अब तक ऑडिट नहीं हुआ है।

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि DMFT की प्राप्तियों और खर्च का हर साल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से सूचीबद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से ऑडिट कराया जाता है।

पूर्व प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि एजेंसी और एडवांस राशि तय करने का काम अधिकारियों की समिति (Korba DMF) करती थी और उनकी भूमिका समिति में जनप्रतिनिधि के तौर पर थी। वहीं 2024-25 में कोरबा कलेक्टर रहे अजीत वसंत ने कहा कि वर्तमान में सरगुजा में पदस्थ होने के कारण उन्हें ऑडिट आपत्ति की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

 

खबरें और भी हैं…Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

अब चेहरा पढ़ कर छत्‍तीसगढ़़ सरकार महतारियों को देगी पोषण आहार, 1 जनवरी से टेक होम राशन के लिए फेस वेरिफिकेशन और ओटीपी प्रणाली, पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था लागू
National Pulse Polio Campaign : आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए 17 आब्जर्वर नियुक्त, दुर्ग भिलाई में अनुराग सिंहदेव, चंदेल करवाएंगे रायपुर में संगठन चुनाव, अधिकांश को मिले दो-दो जिला
केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Shop Embezzlement Case
Liquor Shop Embezzlement Case : सरकारी शराब दुकान से 20.46 लाख रुपए की गड़बड़ी, सुपरवाइजर पर फरार होने का आरोप

Liquor Shop Embezzlement Case : बताया जा रहा…

Bangladesh Nationwide Shutdown
Bangladesh Nationwide Shutdown : बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी बंद, पूर्व मंत्री और अभिनेत्री गिरफ्तार; BNP के 2 नेताओं की हत्या

Bangladesh Nationwide Shutdown: शेख हसीना की वापसी और…

Bilaspur AI Blackmailing Case
Bilaspur AI Blackmailing Case : AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज

Bilaspur AI Blackmailing Case : इस मामले के…

Korba Gambling Case
Korba Gambling Case : कोरबा में जुआ खेलते एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार, पिकनिक की आड़ में चल रहा था फड़

Korba Gambling Case : पुलिस के मुताबिक, मौके…

Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस
Mahasamund Teacher Student Assault : जूते नहीं पहनने पर छात्रा के सिर पर मारा, बाल मरोड़े और कान खींचे; शिक्षक को नोटिस

मामला (Mahasamund Teacher Student Assault) शासकीय आशी बाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?