CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी:दुर्ग में एडवांस लेकर रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी:दुर्ग में एडवांस लेकर रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून |

दुर्ग जिले में मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा संतोष कुमार देशमुख (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पोषण निषाद, सुकून निषाद और प्रीति निषाद अंजोरा में अपना मकान बेचने के लिए सौदा 46 लाख में किया था।

सौदे के बाद आरोपियों ने 17 लाख 70 हजार रुपए नकद और चेक के माध्यम से ले लिए। पैसा लेने के बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसों के लालच में अपना मकान आरोपी हुस्ना बेगम और वसीम खान से सौदा कर लिया। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष कुमार देशमुख ने हुस्ना बेगम और वसीम खान से संपर्क कर रजिस्ट्री रुकवाने का आग्रह किया तो उन्होंने भी रजिस्ट्री रुकवाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपए तक ले लिए।

एडवांस लेकर रजिस्ट्री दूसरे के नाम कराई

पैसे लेकर भी दोनों पार्टियों ने रजिस्ट्री प्रार्थी के नाम नहीं करते हुए लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया । इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित संतोष कुमार देशमुख ने मकान खरीदने के नाम आरोपियों को 17 लाख रुपए नकद और चेक के माध्यम से दिए और इकरारनामा भी तैयार किया गया। लेकिन आरोपियों ने अधिक पैसों के लालच में वही मकान मो. वसीम खान को 46.5 लाख रुपए में बेचने का नया सौदा कर लिया और 5 लाख रुपए एडवांस ले लिए।

राशि की भरपाई करने की शर्त रखी

जब प्रार्थी को इस दूसरी डील की जानकारी मिली, तो उन्होंने वसीम खान और उसकी पत्नी हुस्ना बेगम से रजिस्ट्री रुकवाने का आग्रह किया। लेकिन वसीम खान और हुस्ना ने 5 लाख रुपए की राशि की भरपाई प्रार्थी से करवाने की शर्त रखी। इसके चलते प्रार्थी ने 3.30 लाख रुपए और दिए, फिर भी आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए मकान हुस्ना बेगम के नाम पर रजिस्ट्री करा दी।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान 12 जून 2025 को आरोपी हुस्ना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शेष 3 आरोपी पोषण, सकुन और प्रीति निषाद घटना के बाद से फरार थे, जिन्हें पुलिस ने मंगलवार 24 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया और धोखाधड़ी की रकम में से 5,500 रुपए पुलिस ने जब्त किए। शेष राशि खर्च हो चुकी बताई गई। जबकि मुख्य आरोपी वसीम खान अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

शिकायत के बाद अंजोरा पुलिस चौकी में IPC की धारा 420 व 120 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 196/2025 दर्ज किया गया। तीनों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Raipur Scorpio Accident: बैजनाथपारा की रात में बेकाबू रफ्तार, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही
बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, शव के पास गाना गाता रहा आरोपित
Bastar Pandum Cafe Initiative: बस्तर में ‘पंडुम कैफ़े’ ने खोली नई राह, हिंसा से लौटे युवाओं के लिए उम्मीद का ठिकाना बना
विधायक रिकेश सेन की एक और पहल – कुरूद बाजार के पास जल्द बनेगा सर्वसुविधायुक्त सांस्कृतिक भवन, 80 लाख की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के देवेंद्र बने इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट: आईने के सामने सीखी अफसर जैसी अंग्रेजी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?