CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 जून । शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के एक आरक्षक पर नशे में धुत युवक ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Dial 112 constable attacked in Bilaspur)

Contents
  • घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम : Dial 112 constable attacked in Bilaspur
  • समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद
  • सिर और आंख में आई गंभीर चोट : Dial 112 constable attacked in Bilaspur
  • आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम : Dial 112 constable attacked in Bilaspur

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना में पदस्थ डायल-112 के आरक्षक मोरज सिंह (बैच नंबर 788) अपनी टीम के साथ कुदुदंड क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां सागर छात्रवानी अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद

पुलिसकर्मी जब विवाद शांत कराने और सागर के पिता को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे थे, तभी शराब के नशे में मौजूद सागर छात्रवानी की पुलिस जवानों से बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक मोरज सिंह पर हमला कर दिया।

सिर और आंख में आई गंभीर चोट : Dial 112 constable attacked in Bilaspur

अचानक हुए हमले में आरक्षक मोरज सिंह के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हालचाल जाना।

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर छात्रवानी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Multiple Surgeries Success : सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कमाल! एक ही सिटिंग में हुई 4 बड़ी सर्जरी
Mandi Board Exam : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को, 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल महिलाएं पहुंचाई गईं अस्पताल
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत
CGPSC Document Verification Schedule : सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती: दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक माप परीक्षण का कार्यक्रम जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में…

IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 
IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया (IAS…

Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 
Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के…

Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

धमतरी (Dhamtari News ) में एक कॉलोनी में…

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?