CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

By Newsdesk Admin
15/09/2026
Share
Land Fraud Case
Land Fraud Case

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने (Land Fraud Case) आया है। आरोप है कि तीन जमीन दलालों ने एक ही जमीन का दो बार बिक्री अनुबंध कराया और बाद में बुजुर्ग के नाम जारी 18 लाख रुपए का चेक लेकर रकम निकाल ली। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • दो बार कराया जमीन का एग्रीमेंट  Land Fraud Case 
  • चेक लेकर बुजुर्ग को डराने का आरोप
  • तीनों आरोपियों पर FIR

 

Land Fraud Case

 

दो बार कराया जमीन का एग्रीमेंट  Land Fraud Case 

 

मामला अंबिकापुर से लगे चिखलाडीह का है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के पाठकपुर निवासी रामनाथ यादव अपनी जमीन बेचना चाहते थे। इसी दौरान उनका परिचय रनपुर निवासी मो. इस्लाम अंसारी, संजयपार्क कॉलोनी निवासी किशन तिवारी और दर्रीपारा निवासी अनिकेत चौधरी से हुआ।

शिकायत के मुताबिक, तीनों ने जमीन बिकवाने में मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद 10 अक्टूबर 2025 को उप पंजीयक कार्यालय में रंजू देवी के नाम जमीन बिक्री का अनुबंध कराया गया।

करीब दो महीने बाद 3 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने दुखु खमारी से 50 लाख रुपए में जमीन का सौदा होने की बात कही और दोबारा बिक्री अनुबंध कराया। इसी दौरान 18 लाख रुपए का चेक रामनाथ यादव के नाम दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

 

चेक लेकर बुजुर्ग को डराने का आरोप

 

आरोप है कि तीनों दलालों ने रामनाथ यादव से 18 लाख रुपए का चेक ले लिया। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया कि जमीन का दो बार अनुबंध हो चुका है और पुलिस में शिकायत करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने चेक के जरिए 18 लाख रुपए निकाल लिए। बाद में बुजुर्ग को बताया गया कि 9 लाख रुपए पुलिस को, 5 लाख रुपए कलेक्टर के बाबू को और 4 लाख रुपए उप पंजीयक को दिए गए हैं। बाकी रकम जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई।

 

तीनों आरोपियों पर FIR

 

काफी समय बीतने के बाद भी रकम नहीं मिलने पर रामनाथ यादव ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मो. इस्लाम अंसारी, अनिकेत चौधरी और किशन तिवारी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पुलिस जमीन के दोनों अनुबंध, चेक से हुए लेनदेन और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं: Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Siddhkhol Eco Tourism : सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल
कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान
खौफनाक कांड…! 10 साल की बच्ची से ऑटो रिक्शा चालक ने किया रेप, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?