सीजी भास्कर, 15 सितंबर। माना थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवती को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Raipur murder case) कर लिया है। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

विवाद के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग Raipur murder case
पुलिस के मुताबिक, आरंग निवासी राजकुमारी साहू और वीरू धीवर के बीच प्रेम संबंध थे। 13 सितंबर की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान वीरू ने राजकुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी को अस्पताल पहुंचाया। उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प
2021 से संबंध होने की बात
पुलिस के अनुसार, राजकुमारी शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों के बीच वर्ष 2021 से पहले से संबंध होने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, इसी साल आरंग थाने में वीरू धीवर के खिलाफ राजकुमारी की सास पर हमला करने का मामला भी दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने युवती की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी वीरू धीवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या की वजह, विवाद के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं: Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव


