CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Woman Petrol Attack : महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

Raipur Woman Petrol Attack : महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

By Newsdesk Admin
14/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। रायपुर के माना थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक वीरू धीवर और पीड़िता राजकुमारी साहू के बीच पहले से संबंध थे। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर राजकुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। (Raipur Woman Petrol Attack)

Contents
  • गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती पीड़िता : Raipur Woman Petrol Attack
  • विवाद के बाद आरोपी ने किया जानलेवा हमला
  • 2021 से दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी : Raipur Woman Petrol Attack

 

यह भी पढ़ें : Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती पीड़िता : Raipur Woman Petrol Attack

महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल राजकुमारी का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Train Viral Video : ट्रेनों में किन्नरों के वायरल वीडियो से मचा बवाल, दो गुटों का विवाद पहुंचा थाने

Raipur Woman Petrol Attack
Raipur Woman Petrol Attack : महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

 

विवाद के बाद आरोपी ने किया जानलेवा हमला

पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी आरंग की रहने वाली है और शादी के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : Ketan Murder Case : केतन हत्याकांड में हर दिन नया खुलासा, मिटाए गए चैट और भाई के बयान से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार

2021 से दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी : Raipur Woman Petrol Attack

एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच 2021 से पहले से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। इसी साल आरंग थाने में राजकुमारी की सास पर फावड़े से हमला करने के मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, उस घटना के बाद राजकुमारी और उसके पति अलग-अलग रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस वारदात की पूरी वजह पता लगाने और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें : Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़

Chhattisgarh Weather Update: मौसम ने बदली चाल, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, उत्तर हिस्सों में बारिश की संभावना
Fake Fertilizer Scam Action : किसानों को ठग रहे थे खाद माफिया, प्रशासन ने कसा शिकंजा
Chhattisgarh Housing Fair : राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की योजनाएं होंगी शुरू, सस्ते मकानों की बुकिंग का सुनहरा मौका
High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी
60 एकड़ जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम, 8 हजार घरों को मिला नोटिस, 15 दिन का समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?