CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, अरुण पटेल नामक युवक पर अपने दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप था। इससे परेशान महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Mungeli Murder Case)

Contents
  • दोस्त की पत्नी का वीडियो बनाने का आरोप : Mungeli Murder Case
  • पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश
  • आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार : Mungeli Murder Case

यह भी पढ़ें : AI Blackmail Case : फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला से ₹5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

दोस्त की पत्नी का वीडियो बनाने का आरोप : Mungeli Murder Case

पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल पहले अरुण पटेल, मुकेश पटेल और उसकी पत्नी मनीषा पटेल काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे। तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरुण और मनीषा के बीच संबंध बने। आरोप है कि अरुण ने इसी दौरान मनीषा के मोबाइल से वीडियो बना लिया था। गांव लौटने के बाद वह कथित तौर पर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को परेशान और ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर मनीषा ने इसकी जानकारी अपने पति मुकेश को दी।

यह भी पढ़ें : Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने पहले अरुण को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब कथित तौर पर उसकी धमकियां जारी रहीं तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 30 जुलाई की रात दंपती ने अरुण को अपने घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दूध में नींद की दवा मिलाकर उसे पिला दी गई। युवक के बेहोश होने के बाद दोनों ने गमछे की मदद से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी दंपती ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, शव को रामचंद्र पटेल के घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। इसके बाद अरुण का मोबाइल और कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया गया। अगले दिन सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Bhilai YouTubers Blackmail Case : दो यूट्यूबर्स पर ब्लैकमेलिंग का केस, वीडियो हटाने के बदले वसूली का आरोप

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार : Mungeli Murder Case

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकेश पटेल और मनीषा बाई पटेल को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ BNS की धारा 103, 238(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। 17 अगस्त को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Minor Girl Blackmailing Case Korba : प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग: नाबालिग को शिकार बनाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!
Apple Event Today : iOS 27 और AI फीचर्स के साथ Apple कर सकता है बड़े ऐलान, रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
बिना मान्यता वाले कॉलेजों में एडमिशन देने पर होगी FIR:हाईकोर्ट ने दिए आदेश; लॉ स्टूडेंट्स बोले- इन इंस्टीट्यूट के कारण भविष्य खराब हो रहा
Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में
CISF जवानों को शिव अर्पण समिति तो लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने BSF के भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र 🟠 तिलक लगा उतारी आरती, मिठाई खिला बांधी राखी 🟢 धूमधाम से मना असीम स्नेह और कर्तव्यबोध का त्यौहार “रक्षाबंधन”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?