CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निगम नेता प्रतिपक्ष पर विवाद, अवैध संबंध की अफवाहें, महिला की आत्महत्या की कोशिश, पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप… देखिए विडियो

निगम नेता प्रतिपक्ष पर विवाद, अवैध संबंध की अफवाहें, महिला की आत्महत्या की कोशिश, पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप… देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक 19 से पार्षद और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप पर एक महिला के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगे हैं। इस मामले में न सिर्फ वीडियो वायरल हुआ, बल्कि कथित पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की कोशिश का भी सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है।

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच
  • पीड़ित महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
  • इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

नेता प्रतिपक्ष ने चार कथित पत्रकारों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

भरत कश्यप का आरोप है कि बीते दिनों वेबपोर्टल से जुड़े चार पत्रकार – नीरज, संतोष, जिया उल्लाह और एक अज्ञात व्यक्ति, उनके नेहरू नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक महिला से अवैध संबंधों की बात कहते हुए दावा किया कि उनके पास इस संबंध में एक वीडियो सबूत है।

पत्रकारों ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि अगर यह वीडियो वायरल नहीं करना है, तो उन्हें 50,000 रुपये देने होंगे। भरत कश्यप ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद कथित पत्रकारों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

नेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर बीएनएस की धारा 308(2) के तहत चारों आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग और बदनामी फैलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तकनीकी साक्ष्य (वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट्स) खंगाले जा रहे हैं।

पीड़ित महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

इस मामले का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है। कस्तूरबा नगर में रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पार्षद भरत कश्यप से उनके अवैध संबंधों की अफवाहें फैलाईं, जिसके चलते उसे सार्वजनिक अपमान झेलना पड़ा।

महिला ने आरोप लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। कहा गया कि उनके घर में बिजली बंद होने पर बिजलीकर्मी आए थे, जिसके बाद पड़ोसियों ने पत्थरबाजी की और फिर महिला के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए।

21 जून को महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पीड़िता पर पार्षद से अवैध संबंध और राशन कार्ड दिलवाने के बदले शारीरिक संबंध जैसी बातें कही गईं।

इस अपमान से आहत होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डिस्चार्ज के बाद उसका बयान दर्ज किया गया।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने इन छह लोगों के खिलाफ धमकी देने, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जिसमें आकाश दरयानी, मोनू ठाकुर, रामप्रसाद धीमर सहित तीन अन्य महिलाएं (नाम उजागर नहीं) शामिल हैं।

Korba Road Accident : एक ही रात में उजड़े तीन घर: कोरबा में दो सड़क हादसों ने ली 3 जानें, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया लंबा जाम
Raipur T20 Match : रायपुर में आज टी-20 का रोमांच, इस रूट से पहुंचेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला देखने दर्शक
पहली पत्नी के पास ज्यादा वक्त गुजारता था पति… दूसरी पत्नी ने सोते समय दबाया गला
Rape on the pretext of marriage : कृषि अधिकारी को उम्रकैद की सजा
SE Suspended : मासूम की मौत पर नगर निगम सख्त, एसई सस्पेंड, दो इंजीनियर पर बैठी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

खेत के रास्ते गांव पहुंचा 5 फीट लंबा अजगर:ग्रामीणों ने बोरे में भरकर जंगल में छोड़ा…

20/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ED कर रही चार्ज शीट की तैयारी, उधर रॉबर्ट वाड्रा का नया दावा… ‘मैं राजनीति में जरूर आऊंगा’

17/04/2025
Divya Hanumant Katha
छत्तीसगढ़

Divya Hanumant Katha : हनुमंत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, आस्था और विकास का दिया संदेश

28/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से बढ़ी सिक्योरिटी

28/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?