CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPS Ratanlal Dangi News : यौन उत्पीड़न आरोप में फंसे IPS रतनलाल डांगी, बोले– महिला कर रही ब्लैकमेलिंग

IPS Ratanlal Dangi News : यौन उत्पीड़न आरोप में फंसे IPS रतनलाल डांगी, बोले– महिला कर रही ब्लैकमेलिंग

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
IPS Ratanlal Dangi News
IPS Ratanlal Dangi News

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आइपीएस रतनलाल डांगी (IPS Ratanlal Dangi) पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि डांगी बीते सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। विभाग को शिकायत मिलने के बाद अब इस पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सात साल से उत्पीड़न, शिकायत पर दबाव

बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपने पत्र में कहा कि आईजी रैंक (IG Rank Officer) पर कार्यरत रतनलाल डांगी ने सरगुजा में पदस्थापना के दौरान उससे अनुचित संबंध बनाए। महिला ने बताया कि जब उसने दूरी बनाने की कोशिश की, तो अधिकारी ने उसे धमकियों और दबाव के ज़रिए मजबूर किया।

पीड़िता का कहना है कि बिलासपुर स्थानांतरण के बाद यह उत्पीड़न और बढ़ गया। जब भी डांगी की पत्नी शहर से बाहर रहती थीं, वह उसे बंगले पर बुलाते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थापना के बाद भी अधिकारी उसे वीडियो कॉल (Video Call Harassment) के ज़रिए परेशान करते रहे।

शिकायत पत्र में महिला ने लिखा “डांगी सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक कई बार वीडियो कॉल पर नज़र रखने को कहते थे। अगर मैंने इंकार किया तो धमकी देते थे कि तुम्हारे पति का तबादला नक्सल क्षेत्र में कर दूँगा।”
महिला ने कहा कि वह इतने साल इसलिए चुप रही क्योंकि उसके पति की नौकरी खतरे में पड़ सकती थी।

‘महिला ब्लैकमेल कर रही है’

वहीं, आइपीएस रतनलाल डांगी (IPS Officer Controversy) ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को पत्र लिखकर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। डांगी ने लिखा, महिला जहर की शीशी लेकर मेरे कार्यालय आई और शर्त रखी कि मैं पत्नी से बात न करूं, तस्वीर न खिंचवाऊं और हर रात बालकनी में सोऊं। उसने कहा कि आठ घंटे तक लोकेशन और वीडियो चालू रखो ताकि उसे भरोसा रहे कि मैं अकेला हूं।

अधिकारी ने आगे लिखा “वह नहाते और वाशरूम जाते समय भी वीडियो कॉल चालू रखने को कहती थी। विरोध करने पर उसने ब्लेड से खुद का हाथ काटा और आत्महत्या का नाटक किया। अब वह झूठे रिकार्ड में फंसाने की धमकी दे रही है। डांगी ने दावा किया कि महिला ने उनके निजी पलों की तस्वीरें लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया और कई मौकों पर आत्महत्या की धमकी देकर डराने की कोशिश की।

पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट, जांच शुरू

डीजीपी (DGP Arun Dev Gautam) कार्यालय ने इस मामले की जानकारी ले ली है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और दोनों पक्षों के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने फिलहाल संबंधित दस्तावेजों और संचार रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

“गलत तरीके से छूआ, बुरी तरह से डांटा”, सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बना चुकी 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
RAMP Yojana Chhattisgarh : स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार, आरएएमपी योजना के तहत कार्यशाला संपन्न
पति की मौत के बाद टूटी महिला को मिला सहारा, लेकिन प्रेमी ने धोखे से बना दी जिंदगी ‘नरक’ – जानिए पूरी कहानी
हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर रास्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस की सरकार में रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी, युवक कांग्रेस का महासचिव अपने भाई के साथ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या

सीजी भास्कर, 13 जून। बेमेतरा,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र…

PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार

सीजी भास्कर, 13 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Ahiwara Bus Stand News : CG Bhaskar Ground Report
Ahiwara Bus Stand News: सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से परेशान यात्री, 15 दिनों से खोदा गड्ढा बना खतरा

Ahiwara Bus Stand News

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए…

Violence Case : शादी से इंकार के बाद भड़का विवाद, दो परिवार आमने सामने आए, वाहनों में आग लगने से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 13 जून। मझौली क्षेत्र में एक…

You Might Also Like

MDMA Seizure Raipur
अपराधछत्तीसगढ़

MDMA Seizure Raipur : न्यू ईयर पार्टी से पहले टूटा ड्रग्स नेटवर्क, रायपुर में MDMA सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब

24/12/2025
छत्तीसगढ़

Supela Sunday Market Encroachment: ट्रैफिक जाम की जड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर

18/01/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Raipur Commissionerate System लागू: 23 जनवरी से राजधानी में बदलेगा पुलिस प्रशासन

31/12/2025
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Voter List Monitoring: कांग्रेस ने SIR अभियान के लिए बनाया कंट्रोल रूम, 90 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुआ ट्रेनिंग अभियान

17/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?