CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 3 दिन से लापता सातवीं के छात्र की गला काट कर हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान, जिस छात्र से हो रही थी पूछताछ उसने भी फांसी लगा दे दी जान

छत्तीसगढ़ में 3 दिन से लापता सातवीं के छात्र की गला काट कर हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान, जिस छात्र से हो रही थी पूछताछ उसने भी फांसी लगा दे दी जान

By Newsdesk Admin
23/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। पिछले 3 दिन से लापता कक्षा 7वीं के छात्र की लाश आज मिली है। उसका गला काट कर मर्डर कर दिया गया है। छात्र के सिर पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं। घटना छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला अंतर्गत पटना थाना क्षेत्र के चंपाझर की है जिसमें लापता छात्र की जंगल में लाश मिली है। मौके से चाकू भी मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ चंपाझर निवासी अमन सिंह (12 वर्ष) कक्षा सातवीं का छात्र था। 20 नवंबर को वह साइकिल से ब्रेड बेचने निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्र के पिता रमेश सिंह ने 20 नवंबर की शाम पटना थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। उससे जुड़े हर किसी से पूछताछ की लेकिन कुछ खास पता नहीं चला। 22 नवंबर तक छात्र का पता नहीं चला तो परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस पर छात्र के गुमशुदगी मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने शुक्रवार को साथ में ब्रेड बेचने वाले ग्राम चंपाझर निवासी कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्र परमेश्वर सिंह (14 वर्ष) और एक अन्य छात्र को पूछताछ के लिए पटना थाने बुलाया था। पूछताछ में दोनों छात्रों ने गुमशुदा छात्र अमन सिंह के संबंध में जानकारी होने से इंकार किया तो पुलिस ने उन्हें शाम को छोड़ दिया। पूछताछ के बाद छोड़े गए छात्र परमेश्वर सिंह ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने सुबह छात्र परमेश्वर की लाश फंदे से झूलते देखा। उन्होंने फौरन पटना पुलिस और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। छात्र के पिता सुशील सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद परमेश्वर सिंह सहमा हुआ था। रात को वह सोने चला गया था। दूसरी तरफ गुमशुदा छात्र अमन सिंह की लाश जंगल में देखी गई। सूचना पर बैकुंठपुर डीएसपी कविता ठाकुर सहित पटना थानेदार विनोद पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह सहित डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से तमाम पहलुओं को सूचीबद्ध कर साक्ष्य जुटाए गए हैं विवेचना जारी है। पीएम के लिए लाश भेज दी गई है, रिपोर्ट आने पर मौत का समय और वजह मालूम हो सकेगा।

नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी पर लगी रोक
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
छठ मैया के गीतों को स्वर देने वालीं शारदा सिन्हा के नाम होगा भिलाई का कुरूद तालाब, विधायक रिकेश ने की पहल, कहा – शारदाजी की प्रतिमा भी लगेगी, एक करोड़ की करी घोषणा
गाली-गलौज, मारपीट फिर मुंह में भरे कांच के टुकड़े… शादी के 6 महीने बाद पति का टॉर्चर, बोला- जान से मार दूंगा
Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?