CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। आरोपी ने पहले प्रेमजाल में फंसाकर युवती की निजी फोटो और वीडियो हासिल किए, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 13 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। (Instagram Blackmail Case)

पुलिस के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अविनाश उर्फ राजा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर युवती से निजी फोटो और वीडियो मंगवा लिए।

कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को एक एपीके (APK) फाइल भेजकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। युवती ने फाइल डाउनलोड कर एक्सेस कोड भी साझा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल में मौजूद फोटो, वीडियो, निजी जानकारी और संपर्क नंबरों तक पहुंच बना ली।

यह भी पढ़ें : Instagram Rape Case : इंस्टाग्राम वाली दोस्ती पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खिलवाड़, मुलमुला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

 

तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी : Instagram Blackmail Case

इसके बाद आरोपी ने युवती को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया व परिजनों के बीच वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में अलग-अलग किश्तों में 13 हजार रुपये भेज दिए। रकम मिलने के बाद भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।

शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी 20 वर्षीय अविनाश चौधरी के रूप में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम बिहार पहुंची और बेला थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाई।

 

यह भी पढ़ें : Instagram Harassment Case: इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यूट्यूब के जरिए हैकिंग और साइबर अपराध के तरीके सीखे थे, जिनका इस्तेमाल कर उसने युवती को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड न करने, निजी जानकारी साझा करने से बचने और ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें :पत्नी की इंस्टाग्राम लत से परेशान पति, बोला– “कभी चाकू, कभी पेट्रोल… अब मेरी जान खतरे में”

 

ख़बरें और भी हैं :इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने के नाम पर युवक से 60 लाख की ठगी

BJP Breaking 🟠 नये सहित कुल 13 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 🟢 युवा और महिला के साथ सभी समाजों को दिया समावेशी नेतृत्व, देखिए कौन कौन बनाए गए भाजपा मंडल के कैप्टन
Nerhara Drowning Case : नरहरा में रायपुर का युवक डूबा, गोताखोरों को शाम तक नहीं मिला
Raipur Railway Division : रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आगाज, अब एक साथ दौड़ेंगी कई ट्रेनें
भिलाई का स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी, दुर्ग का हाईटेक और एसआर हास्पीटल सहित 15 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों के निलंबन से चिकित्सा जगत में हड़कंप, रायपुर-बिलासपुर के अस्पतालों पर भी गिरी गाज
Urkura Railway Station Fire : उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुएं का गुबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?