CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Housing Fair : तीन दिवसीय आवास मेला में 188 करोड़ के 879 आवास बुक, 1% ऑफर अब 30 नवंबर तक

Chhattisgarh Housing Fair : तीन दिवसीय आवास मेला में 188 करोड़ के 879 आवास बुक, 1% ऑफर अब 30 नवंबर तक

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
Chhattisgarh Housing Fair
Chhattisgarh Housing Fair

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (Chhattisgarh Housing Fair) आवास मेला 2025 नागरिकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं रहा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न आवासीय विकल्पों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना ऐतिहासिक कदम है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इसे मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें “आवास वाले बाबा” के नाम से जाना जाएगा।

Contents
  • Chhattisgarh Housing Fair तीन दिनों में 879 आवासों की बंपर बुकिंग
  • समापन समारोह में कृषि मंत्री की सराहना
  • Chhattisgarh Housing Fair टेक्नोलॉजी से होगा काम पारदर्शी
  • Chhattisgarh Housing Fair लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह

आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि शासन के नीतिगत निर्णयों से हाउसिंग बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 700 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर (Record Property Sales CG) नया इतिहास बनाया है। नई नीति के तहत किसी भी प्रोजेक्ट की शुरुआत तभी की जाएगी जब तीन माह में 10% या एकमुश्त 60% बुकिंग प्राप्त हो।

मेले में पहले दिन से ही हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती रही। ऑन-द-स्पॉट बुकिंग, 1% बुकिंग सुविधा, तत्काल बैंक लोन उपलब्धता और लकी ड्रॉ जैसे ऑफर्स ने बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Chhattisgarh Housing Fair तीन दिनों में 879 आवासों की बंपर बुकिंग

तीन दिवसीय मेले में कुल 188 करोड़ रुपये मूल्य के 879 आवासों की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग हुई। रायगढ़, जशपुर, कोरबा, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर सहित कई जिलों के प्रोजेक्ट्स में भारी प्रतिक्रिया मिली। रायपुर–नवा रायपुर के कबीर नगर, भुरकोनी, बोरियाकला, पिरदा, सेजबहार, नरदहा और अटल नगर सेक्टर-12 फेस-2 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी शानदार बुकिंग दर्ज हुई। (CG Affordable Housing Projects)

समापन समारोह में कृषि मंत्री की सराहना

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड का यह प्रयास नागरिकों के सपनों को साकार करने का असरदार माध्यम बन गया है। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि बोर्ड की 2060 करोड़ की नई आवासीय परियोजनाएँ राज्य में आवास विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि 26 नवंबर को भी स्थल पर स्पॉट बुकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी और भारी मांग के चलते 1% बुकिंग ऑफर 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

Chhattisgarh Housing Fair टेक्नोलॉजी से होगा काम पारदर्शी

आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने बताया कि अब आवंटी पोर्टल और चैटबॉट के माध्यम से प्रक्रियाएँ और अधिक पारदर्शी, सरल व तेज होंगी। अगले तीन वर्षों में 26 जिलों में 55 नई परियोजनाएँ पूरी की जाएंगी। इंडियन रोलर बैंड, सुनील तिवारी, कलिंगा बैंड और आरू साहू की प्रस्तुतियों ने मेला माहौल को जीवंत कर दिया। उद्घाटन दिन खैरागढ़ यूनिवर्सिटी और बॉलीवुड गायक विनोद राठौर ने समां बांधा।

Chhattisgarh Housing Fair लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर–ग्राइंडर, प्रेस, साथ ही बंपर पुरस्कार में मारुति स्विफ्ट, होंडा शाइन और एक्टिवा ने लोगों में खास उत्साह पैदा किया। 22 जिलों में 2060 करोड़ रुपये की 55 परियोजनाओं का शुभारंभ, आवंटी पोर्टल लॉन्च, और लाभार्थियों को चाबी वितरण जैसे कार्यक्रमों ने मेला विशेष बना दिया।

शिवनाथ नदी में मिला बीजेपी पार्षद के भाई का शव..
Dalpat Sagar Jagdalpur News : दलपत सागर किनारे 111 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआं बदहाल, कभी 600 घरों की बुझाता था प्यास
कलेक्टर की अपील: स्वगणना में आगे आएं नागरिक, जनगणना को सफल बनाने करें सक्रिय सहभागिता
भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड : NIA ने युकां महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से किया गिरफ्तार
कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने 4 घर तोड़े, धान खाया; 18 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में सक्रिय…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur ganja seizure
Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

Jashpur ganja seizure

Rath Yatra Special Train
Rath Yatra Special Train : रथ यात्रा के लिए रेलवे की स्पेशल सौगात, जगदलपुर–पुरी विशेष ट्रेन शुरू

Rath Yatra Special Train

Drunk Driving
Drunk Driving : नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, 26 चालक कोर्ट पहुंचे, बस ड्राइवर को जुर्माने के साथ मिली अलग सजा

दुर्ग जिले में नशे में वाहन चलाने वालों…

Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने…

Pension Protest
Pension Protest : पेंशन भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोके कार्यकर्ता

रायगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?